फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Line losses on the Karha town feeder have dropped from 54% to 38%; the matter is now under vigilance scrutiny.

Mau News: करहा टाउन फीडर में 54 से 38 फीसदी लाइन लॉस, विजिलेंस जांच के दायरे में

Tue, 01 Sep 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Line losses on the Karha town feeder have dropped from 54% to 38%; the matter is now under vigilance scrutiny.
मऊ। जिले के करहा बिजली घर के टाउन फीडर को उच्च लाइन लॉस के कारण विजिलेंस जांच के दायरे में लाया गया है। यह फीडर प्रदेश के उन चिह्नित फीडरों में से एक है, जहां बिजली की हानि अधिक है।
विज्ञापन

यहां पहले 54 फीसदी लाइन लॉस दर्ज किया गया था। उधर, बिजली निगम के जिम्मेदारों का दावा है कि 30 दिन के अंदर 2 हजार घरों की जांच के बाद 55 नए कनेक्शन जुड़ने के साथ करीब 14 फीसदी लाइन लॉस कम हुआ है। मुहम्मदाबाद गोहना एसडीओ शैलेष ने बताया कि प्रदेश स्तर से करहा बिजली घर के टाउन फीडर को लाइन लॉस वाले फीडर के रूप में चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

यहां विजिलेंस और बिजली निगम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सघन चेकिंग और तकनीकी सुधार किए गए। एक माह के भीतर लाइन लॉस 54 फीसदी से घटकर 38 फीसदी तक दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टाउन फीडर में 3,300 उपभोक्ता पंजीकृत हैं। बिजली चोरी रोकने के लिए 30 दिनों में 2 हजार कनेक्शनों की जांच की गई। इस दौरान 55 नए कनेक्शन हुए, जबकि 22 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वहीं, 18 लोग घरेलू कनेक्शन पर दुकान और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का प्रयोग करते मिले। जबकि 77 उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया। इस अभियान के बाद टाउन फीडर का लाइन लॉस 54 से घटकर 38 फीसदी तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed