{"_id":"6a63c43cc2f9f4e6bc0b507b","slug":"lawyers-in-muhammadabad-gohna-burn-education-ministers-effigy-demand-resignation-mau-news-c-295-1-mau1001-149116-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना में अधिवक्ताओं ने जलाया शिक्षा मंत्री का पुतला, इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना में अधिवक्ताओं ने जलाया शिक्षा मंत्री का पुतला, इस्तीफे की मांग
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकते अधिवक्ता।स्रोत-स्वयं
- फोटो : samvad
राष्ट्रीय स्तर पर नीट परीक्षा रद्द होने और पेपर लीक के आरोपों को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के क्रम में शुक्रवार को मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अधिवक्ता संगठन ने भी विरोध दर्ज कराया।
अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर से जुलूस निकालकर शहीद चौराहे पर पहुंचकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका और इस्तीफे की मांग की।
इस दौरान अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं के कारण लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है।
सरकार की लापरवाही के कारण युवाओं को मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तहसील परिसर से शुरू हुआ जुलूस नारेबाजी करते हुए रोडवेज स्थित शहीद चौराहे पर पहुंचा, जहां शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया गया।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाल केके वर्मा के नेतृत्व में दर्जनों पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। इस अवसर पर महेंद्र राय, संजय पाठक, सुधीर श्रीवास्तव, मुनव्वर अहमद, फिरोज अहमद, संतोष श्रीवास्तव, बार मंत्री विनोद सिंह, ओम प्रकाश सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।