फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lawyers abstain from judicial work in mourning over the death of a senior colleague

Mau News: वरिष्ठ साथी के निधन पर शोक में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Sun, 17 May 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Lawyers abstain from judicial work in mourning over the death of a senior colleague
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें वरिष्ठ अधिवक्ता, पत्रकार एवं कवि अजय कुमार सिंह के असामयिक निधन पर अधिवक्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन

इस दौरान अधिवक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर शोक में पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमसुल हसन तथा संचालन महामंत्री लक्ष्मीकांत यादव ने किया।
विज्ञापन

उधर जिला जज संजय कुमार यादव की अध्यक्षता में उनके न्यायालय में बार और बेंच की संयुक्त शोक सभा हुई। इसमें वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार सिंह के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी चंद्रगुप्त, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय निरंजन चंद्र पांडेय, एडीजे दीप नारायण तिवारी, एडीजे अजय कुमार श्रीवास्तव, एडीजे छागुर राम, सीजेएम डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह, एसीजेएम सिद्धार्थ चतुर्वेदी, अपर सिविल जज सीडी अरुणांजलि सिंह, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन ममता यादव, स्पेशल जेएम रमेश चंद्र राय, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमसुल हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed