{"_id":"5c51eeb5bdec2226154d0bad","slug":"land-marking-for-indoor-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोर स्टेडियम के लिए भूमि चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडोर स्टेडियम के लिए भूमि चिह्नित
Thu, 31 Jan 2019 12:06 AM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए खेलो इंडिया खेलो के तहत जिले के चार ब्लॉकों में अत्याधुनिक संसाधनों से लैस इंडोर स्टेडियम बनाए जाएंगे। 15 करोड़ की लागत से बनने वाले स्टेडियम के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। युवा कल्याण विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है।
स्टेडियम में खिलाड़ियों को अत्याधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी।
जिले के ग्रामीण इलाकों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेडियम न होने से खिलाड़ियों की प्रतिभा सामने नहीं आ पा रहीं। खेल को बढ़ावा देने के तहत केंद्र सरकार की तरफ से कवायद तेज हो गई है। युवा कल्याण विभाग से ‘खेलो इंडिया खेलो’ अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्टेडियम के निर्माण के संबंध में प्रस्ताव मांगा गया था। जिस पर विभाग ने जिले के चार ब्लाकों में इंडोर स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव भेजा है।
प्रस्ताव के मुताबिक जिले के तीन ब्लाकों मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक क्षेत्र के मड़हापट्टी, बड़रांव ब्लाक के अमिला, कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के लाड़नपुर में इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसे अत्याधुनिक संसाधनों से लैस स्टेडियम की तर्ज पर बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
इससे ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढने का मौका मिलेगा। इसमें वॉलीबाल, फुटबाल, एथलेटिक्स, हाकी, कुश्ती आदि खेलने की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही प्रसाधन कक्ष, चेंजिग रूम, खेल संसाधनों के रख-रखाव के लिए अलग से कक्ष का निर्माण होगा। इसके साथ ही परदहां ब्लाक क्षेत्र में मल्टीपरपज हाल बनेगा। जिसमेें बैडमिंटन, जिम्नास्टिक, कुश्ती, टेनिस सहित विभिन्न खेल हो सकेंगे। चार स्टेडियम के लिए लगभग 15 करोड़ की लागत आएगी। प्रोजेक्ट के बजट को मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।