फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   land mafia Property worth of manay crores attached in mau land will auctioned on 29 January

मऊ: भूमाफिया की करोड़ों की संपत्ति कुर्क, पांच बीघा जमीन की 29 जनवरी को नीलामी

Sun, 16 Jan 2022 10:33 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 16 Jan 2022 10:33 PM IST
सार

मऊ जिले के   सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमरांव गांव निवासी रामअवध सिंह की करोड़ों रुपये की लगभग पांच बीघा जमीन को प्रशासन ने कुर्क कर लिया ।
 

विज्ञापन
land mafia Property worth of manay crores attached in mau  land will auctioned on 29 January
सरायलखंसी थाना क्षेत्र का मामला - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

मऊ जिले के डुमरांव गांव निवासी रामअवध सिंह की करोड़ों रुपये की जमीन को जिला प्रशासन ने कुर्क किया। अब कुर्क जमीन की नीलामी आगामी 29 जनवरी को सदर तहसील में की जाएगी। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमरांव गांव निवासी रामअवध सिंह के ऊपर स्टांप बकाया के अलावा 13 लाख रुपये से अधिक बेदखली का बकाया है। जिसको राम अवध सिंह ने जमा नहीं किया कराया था। बीते 22 दिसंबर को सदर एसडीएम हेमंत चौधरी और तहसीलदार संजीव कुमार यादव सहित पुलिस और नगर पालिका की टीम डुमरांव गांव पहुंची थी।
विज्ञापन


बुलडोजर से अतिक्रमण की जमीन से कब्जा हटवाया था। रामअवध सिंह की लगभग पांच बीघा जमीन बहरीपुर, परसपुरा, चमरियांव, डुमरांव में है। इन सभी जमीनों को प्रशासन अपने कब्जे में ले लिया था। इसके बाद 24 दिसंबर को ही एसडीएम ने इन सभी जमीनों को कुर्क कर दिया। इन जमीनों की नीलामी नायब तहसीलदार अनुराग सिंह और उनकी टीम के नेतृत्व में 29 जनवरी को तहसील में कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: रेलवे अंडरब्रिज के नीचे मिली बम जैसी इलेक्ट्रानिक डिवाइस, तीन घंटे बंद रहा रेल परिचालन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed