फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lakhs of goods carried out from three houses on the same night

एक ही रात तीन घरों से लाखों का किया माल पार

Fri, 22 Sep 2017 12:03 AM IST
mau news
mau news Updated Fri, 22 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of goods carried out from three houses on the same night
करपिया गांव स्थित एक मकान में चोरी के लिए चोरों द्वारा लगाई गई सेंध।
मधुबन-रानीपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार की रात चोरों ने सेंध काटकर लाखों के आभूषण पर अपना हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी घर के सदस्यों को सुबह हुई तो वह अवाक रह गए। घर से कुछ दूरी पर टूटा बाक्स आदि जिसमें से सभी सामान गायब थे।इस संबंध में गृह स्वामियों ने पुलिस को अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुटी है।   
विज्ञापन

 मधुबन संवाददाता के अनुसार  थाना क्षेत्र के बसंत टोला निवासी योगेंद्र यादव बुधवार की रात भोजन के उपरांत परिजनों संग घर में सो रहे थे। इसी बीच बेखौफ चोरों ने घर के पिछले हिस्से की दीवाल में सेंध काटकर घर में घुस गए। चोरों ने एक-एक करके घर के कमरों को खंगाल डाला। इसमें एक बाक्स व दो सूटकेश लेकर फरार हो गए। बाक्स में 15 हजार नगदी समेत एक लाख से उपर के आभूषण रखे थे। घर में सो रहे परिजनों को चोरों की चहल-कदमी की भनक नहीं लगी। गुरूवार की सुबह जब लोग गांव से बाहर शौच के लिए गए तो गांव से बाहर एक धान के खेत में टूटा बाक्स व सूटकेश मिला। गृहस्वामी ने घटना की सूचना पुलिस चौकी को दी। उधर रानीपुर संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के करपिया गांव में बुधवार की रात में चोरों  नंदू यादव एवं देवानंद पुत्रगण स्व. निरपत के मकान में पीछे से सेंध लगाकर नगदी सहित लाखों के जेवरात पर हाथ साफ किया। नंदू के घर से चोरों ने बाक्स में रखे दो मांगटीका, दो नथिया, हाथ कलाई चांदी, करधन, झुमका, पायल, अंगूठी, चेन, लाकेट, नथुनी, पायल और 2 हजार रुपये नगद बाक्स सहित उठा ले गए। वहीं देवानंद दिल्ली रहकर कमाता है। उसकी पत्नी विंदू के घर में सोई हुई थी। चोर रात को आए और उसके घर में बाक्स में रखे मांगटीका एक, नथुनी एक, मंगलसूत्र एक, झुमका एक, बिंदी एक, अंगूठी एक, पायल चांदी तीन एवं 6500 रुपया नगद उठा ले गए। घटना की जानकारी दोनों को सुबह हुई। घर से कुछ दूरी पर दोनों के घर से गायब बाक्स मिला जिसमें सभी सामान गायब थे। इस संबंध में नंदू एवं विंदू ने पुलिस को अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी।  
विज्ञापन

वीरेंद्र चौहान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed