फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   lack of buses, people in trouble

रोडवेज बस नदारद रहने से हलाकान रहे लोग

Thu, 05 Mar 2015 07:48 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Thu, 05 Mar 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
lack of buses, people in trouble
होली के मद्देनजर रोडवेज पर नाम मात्र बस होने से महानगरों से आने वाले यात्रियों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ा। लोग घंटों सवारी वाहन का इंतजार करते देखे गए।
विज्ञापन



होली पर्व के मद्देनजर परिवहन निगम की ओर से बेहतर बस सुविधा का लाभ देने का दावा गुरुवार को फुस्स हो गया। रोडवेज बस की सुविधा न मिलने से यात्रियों को घंटों प्रतीक्षा करना पड़ा।
विज्ञापन



वहीं परिवहन निगम के अधिकारियों की उदासीनता का फायदा निजी सवारी वाहन संचालकों ने खूब उठाया। जिले के काफी संख्या में लोग मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित विभिन्न महानगरों में नौकरी तथा व्यवसाय करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुरुवार को रेलवे स्टेशन से भारी संख्या में यात्रियों का जत्था जब रोडवेज पहुंचा तो परिसर में एक भी बस नहीं दिखी। सबसे ज्यादा संख्या बलिया, गाजीपुर, वाराणसी तथा गोरखपुर जाने वाले यात्रियों की रही।



रोडवेज पर बस न होने से निजी सवारी वाहनों की चांदी रही। वह यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते देखे गए।  जबकि मऊ डिपो 47 बसें संचालित की जाती हैं।


इस संबंध में रोडवेज पर बस का इंतजार कर रहे ऋषिकेश मौर्य, रणधीर सिंह का कहना था कि रोडवेज में हमेशा बस का ही अभाव रहता है। बस कब आएगी पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed