फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kovid patients will not face oxygen shortage

आक्सीजन की किल्लत से नहीं जूझेंगे कोविड मरीज

Thu, 13 May 2021 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Kovid patients will not face oxygen shortage
मऊ। शासन से मंजूरी मिलने के बाद जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की कवायद तेज कर दी गई है। जिला प्रशासन ने मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आक्सीजन प्लांट के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई है जबकि टड़ियांव स्थित 100 बेड के अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए एक निजी कंपनी के इंजीनियरों ने जांच पड़ताल भी की है। वहीं जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परदहां में आक्सीजन प्लांट के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। प्लांट शुरू होने के बाद मरीजों को ऑक्सीजन की किल्लत से नहीं जूझना होगा।
विज्ञापन

जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ रही है। मरीजों को देखते हुए ऑक्सीजन की मांग बढ़ी है। नगर स्थित औद्योगिक आस्थान में स्थापित एक ऑक्सीजन प्लांट से तीन जिलों को आपूर्ति की जा रही है। ऐसे में लोगों को गैर जिलों का सहारा लेना पड़ रहा है। ऑक्सीजन के लिए भयावह होते हालात से चिंतित प्रशासन ने ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की कवायद तेज कर दी गई है। घोसी ब्लाक क्षेत्र के टड़ियांव स्थित 100 बेड के अस्पताल में एक निजी कंपनी को ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए शासन से मंजूरी मिली है। बृहस्पतिवार को कंपनी के इंजीनियरों ने जांच पड़ताल की। मुहम्मदाबादगोहना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आक्सीजन प्लांट लगेगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला अस्पताल तथा परदहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेें ऑक्सीजन प्लांट प्रस्तावित है। मुख्य विकास अधिकारी ने गत बुधवार को जिला अस्पताल में आक्सीजन प्लांट लगाए जाने के तहत निरीक्षण कर सीएमएस को दिशा निर्देश दिया था। इसके अलावा कंधेरी में रिफिल प्लांट तथा ताजोपुर इंडस्ट्रीयल स्टेट में आक्सीजन प्लांट प्रस्तावित है। सीडीओ राम सिंह वर्मा ने बताया कि मुहम्मदाबाद गोहना और टड़ियांव में शीघ्र ही ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed