{"_id":"5f2d95408ebc3e3cf326ea67","slug":"kovid-19-s-guide-line-is-being-flown-mau-news-vns540267043","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 की गाइड लाइन की उड़ाई जा रही हैं धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 की गाइड लाइन की उड़ाई जा रही हैं धज्जियां
विज्ञापन
कोपागंज (मऊ)। क्षेत्र में कोरोना महामारी के दौरान डीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी के दिशा निर्देशों की धज्जिया लोगों की ओर से उड़ाई जा रही है। लोग से बेखौफ हो कर बिना मास्क के जमावड़ा लगा कर ख़रीदारी कर रहे है। दुकानदार भी दुकानों को खोलने बंद करने की जिला प्रशासन की गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। पुलिस विभाग की ओर से केवल दोपहिए वाहन का चेकिंग कर अपने दायित्वों की इति श्री कर ली जा रही है।
अनलॉक-3 के दौरान बाजार खोलने के जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों की सोशल डिस्टेसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। दुकानें हों या फिर एटीएम अथवा बैंक लोग एक दूसरे से सटकर खड़े नजर आते है। सरकार द्वारा अनलॉक की घोषणा के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। ऐसे में बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी है। जिससे सोशल डिस्टेसिंग की खुलेआम धज्जियां उड़ रही है।
डीएम ने जनपद में दुकान खोलने के लिए सुबह 10 बजे से शाम छह बजे का नियम नियत किया है। लेकिन इस नियम की सरेआम धज्जिया उड़ाई जा रही हैं। दुकानें सुबह आठ बजे ही खोल दी जा रही हैं। और देर रात नौ बजे तक खुली रह रही हैं। इसके साथ ही साथ लोग बैंकों में भी लोग एक दूसरे से सटे दिखाई देत रहे हैं। इस बाबत सामाजिक कार्यकर्ता सुहेल नोमानी का कहना है कि कोरोना की गंभीरता को देखते हुए सभी लोगों को जागरूकता का परिचय देना होगा। तभी इसकी चेन को तोड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
रामाधीन तिवारी कहते हैं कि शोसल डिस्टेसिंग का पालन कराने के लिये जिला प्रशासन और पुलिस को ध्यान देने की आवश्यकता है। लोगों का कहना है कि अधिकांश लोग बिना मास्क के घूमते नजर आ रहे है। कोपागंज कि पुलिस केवल दो पहिया वाहनों की चेकिंग करके अपने कार्यों की इति श्री कर रही है। हालांकि इस बाबत एसओ अजय तिवारी का कहना है कि लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। न मानने वालों से जुर्माना वसूल कर चालान काटे जा रहे हैं।