फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kotedars are demanding bribe to add the names of card holders

Mau News: कार्डधारकों का नाम जोड़ने के लिए घूस मांग रहे कोटेदार

Sun, 19 Mar 2023 09:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 09:55 PM IST
विज्ञापन
Kotedars are demanding bribe to add the names of card holders
पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत महीने में दो बार अनाज मुहैया कराया जा रहा है। लोगों की शिकायत है कि लाभार्थी की सूची में नाम जोड़ने के लिए कोटेदार घूस मांग रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिस व्यक्ति का नाम राशन कार्ड से एक बार विलोपित हो जाता है। नाम कटने के बाद पुन: नाम चढ़ाने के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है। नेट पर नाम चढ़ाने के बाद तीन से छह माह तक कार्ड धारकों को अनाज नहीं दिया जा रहा है। जिससे राशन कार्ड धारक भी परेशान हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बिना किसी कारण के ही हर महीने दस फीसदी कार्ड धारकों का नाम नेट से कैसे विलोपित हो जाता है। इसी का फायदा उठाकर कोटेदार नाम जोड़ने के लिए घूस की मांग कर रहे। इसको लेकर बड़ागांव निवासी शांति देवी ने कहा कि घोसी के कोटेदार द्वारा खाद्यान्न वितरण के समय अक्सर बताया जाता है कि आप का नाम कट गया है। वहीं पट्टीमुहम्मद काजीपुरा निवासी सुनील कुमार मौर्या ने भी बताया कि राशन कार्ड से नाम कटना आम बात हो गई है।
विज्ञापन

इस बाबत घोसी उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इस मामले की जांच कराने के बाद किसी को भी दोषी पाए जाने पर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed