फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Killing the old man in minor controversy

मामूली विवाद में कुदाल मारकर वृद्ध की हत्या

Tue, 20 Jan 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Tue, 20 Jan 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
Killing the old man in minor controversy
थाना कोपागंज  क्षेत्र के फत्तनपुरा  मोहल्ले में सोमवार की रात बैंक के रिटायर्ड कैशियर मुचुनू यादव (70 ) की हत्या महज रास्ते के विवाद को लेकर कुदाल से कर दी गई थी।
विज्ञापन


 सामने आया है कि हत्यारोपियों ने उन्हें नए रास्ते से होकर जाने से मना किया, तो विवाद हो गया। इसी बात को लेकर उन्हें निर्ममता से मार डाला गया।


पुलिस ने मुचुनू के पुत्र सूर्यप्रकाश की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


बता दें कि सोमवार की रात फत्तनपुरा निवासी बैंक के रिटायर्ड कैशियर मुचुनू यादव अपने पत्नी लीलावती के साथ कुछ दूर पर स्थित कोपाकोहना में बनवाए गए नए भवन में सोने के लिए नित्य की भांति जा रहे थे।
विज्ञापन



इस बीच वह एक खेत से होकर बने रास्ते से जा रहे थे कि आरोपियों ने इस पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर मुचुनू यादव से आरोपियों से विवाद हो गया।


आरोपियों ने मुचुनू यादव के सिर पर कुदाल से वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बेहोश होने पर आरोपियों ने उन्हें एक गड्ढे में ढकेल दिया।


यह घटना देखकर उसकी पत्नी लीलावती रोते बिलखते हुए घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। घटना स्थल पर पहुंचे परिवार के सदस्य आनन फानन घायल को कोपागंज अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही मुचुनू यादव की मौत हो गई।


घटना के बाद मौके पर रात में ही एसपी अशोक कुमार शुक्ल, एएसपी तेज स्वरूप सिंह, सीओ एवं थानाध्यक्ष पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



मृतक के पुत्र सूर्यप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने बिन्देश्वरी  एवं उसके तीन पुत्र राजेश, अखिलेश और कमलेश के विरुद्ध केस दर्ज करते हुए बिंदेश्वरी सहित एक अन्य को हिरासत में लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed