फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kalpnath Rai remembered on Jayanti

जयंती पर याद किए गए कल्पनाथ राय

Sun, 05 Jan 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kalpnath Rai remembered on Jayanti
पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय की जयंती पर नगर के नरईबांध में पदयात्रा निकालतीं उनकी पत्नी औ? - फोटो : MAU
मऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय की जयंती शनिवार को नगर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गई। नगर के बकवल स्थित कल्पनाथ राय स्मृति संस्थान के कार्यालय तथा डॉ सुधा राय के आवास पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही उनके अधूरा कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया। वृद्धजनों तथा मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद जिला चिकित्सालय स्थित स्व. कल्पनाथ राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुधा राय ने कहा कि स्व. कल्पनाथ राय देश की राजनीति से रचना, सृजन, निर्माण और विकास को जोड़कर देश की राजनीति को निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए एक अनुपम उदाहरण पेश किए। कोई भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि उनके इस मंत्र और गुण को लेकर अपने क्षेत्र का सर्वांगीण और सम्यक विकास कर सकता है। बिना इस गुण और मंत्र को अपनाएं क्षेत्र और समाज का विकास नहीं हो सकता।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि स्व. कल्पनाथ राय पूर्वांचल के विकास के नाम पर झुकना स्वीकार नहीं किए। पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान ने कहा कि स्व. कल्पनाथ राय छात्र जीवन में गोरखपुर विश्वविद्यालय का जुझारु और संघर्षशील अध्यक्ष होने के बाद देश की राजनीति से जुड़े। उन्होंने अंतिम समय तक पूर्वांचल को विकसित करने में लगे रहे। कार्यक्रम को डॉ. रविंद्र नाथ मिश्रा, डॉ. अजय पांडेय, डॉ. ए.के राय, मीडिया प्रभारी सुशील चौधरी, अशोक यादव, सत्य प्रकाश सिंह, महेंद्र यादव, घनश्याम सहाय, पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। इसी क्रम में स्व. कल्पनाथ राय की जयंती के अवसर पर नगर के इमिलिया में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जयंती समारोह को अशोक सिंह सिंहेल, रणधीर सिंह, नंद कुमार यादव, प्रकाश राय, अभिषेक पांडेय आदि ने संबोधित किया। उधर,
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में समारोह का आयोजन कर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान बार के अध्यक्ष शमसुल हसन, महामंत्री दारागा सिंह, उदयप्रताप राय आदि शामिल रहे।
मधुबन / फतहपुर मंडाव: मधुबन तहसील क्षेत्र के डुमरी मर्यादपुर स्थित इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में स्व. कल्पनाथ राय की जयंती को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा स्वर्गीय राय के जीवन पर वाद विवाद प्रतियोगिता,गीत एवं मऊ की झांकी पेश की गई। समारोह को वरिष्ठ नेता राष्ट्र कुंवर सिंह, डॉ मोहम्मद खालिद, डॉ. ओमकेश्वर उपाध्याय, प्रमोद रंजन सिंह, डॉ. शिव प्रकाश सिंह, डॉ. सुफिया, बेद प्रकाश मिश्र आदि ने संबोधित किया।

मझवारा: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ की जयंती क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में धूमधाम से मनाया गया। कोपागंज स्थित प्रतिमा, सेमरी जमालपुर स्थित प्रतिमा, पतिला में स्थित प्रतिमा, तथा रामरती देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ललितपुर लुदुही में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पौधरोपण, विज्ञान प्रदर्शनी सहित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।अध्यक्षता महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुधा राय तथा संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed