फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   kalpnath rai

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.कल्पनाथ राय

Thu, 06 Aug 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
kalpnath rai
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर जिला अस्पताल स्थित उनकी प्रतिमा पर मार्ल् - फोटो : MAU
मऊ। कल्पनाथ राय स्मृति संस्थान तथा रामरती देवी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय की 21वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मत्री स्व. कल्पनाथ राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।साथ ही उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. सुधा राय के आवास तथा जिला चिकित्सालय मऊ में स्थित मूर्ति पर माधवेंद्र बहादुर सिंह, कमलेश सिंह ने माल्यार्पण किया। मझवारा: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि के अवसर पर कल्पनाथ राय के पैतृक गांव सेमरी जमालपुर में स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रामनिवास राय रहे। पतीला गांव में स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि दी गई। रामरती देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ललितपुर लुदुही में स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण के पश्चात श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि कल्पनाथ राय ने राजनीति में रचना, सृजन और विकास की जो धारा बहाई। उससे उनके चिंतन की ख्याति पूरे देश में फैल गई। उन्होंने कहा कि स्व. राय ने कभी जाति धर्म की सियासत नहीं की आज के जनप्रतिनिधियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान ने कहा कि कल्पनाथ राय ने निर्माण और विकास द्वारा पूर्वांचल सहित पूरे देश में ख्याति अर्जित की। श्रद्धांजलि सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह,रविंद्र नाथ त्रिपाठी, वीरेंद्र तिवारी, माधवेंद्र बहादुर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed