फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kalpanath 's anniversary

जिले के जर्रे-जर्रे पर कल्पनाथ का नाम

Tue, 05 Jan 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 05 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Kalpanath 's anniversary
 पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय की जयंती विभिन्न स्थानों पर मनाई गई। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गरीबों में कंबल वितरण से लेकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उनके कार्यों को याद करते हुए कहा गया कि जनपद के जर्रे जर्रे पर कल्पनाथ राय का नाम अंकित हो गया है।
विज्ञापन



कांग्रेस कार्यालय बकवल में आयोजित समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस की पूर्व महिला उपाध्यक्ष डा. सुधा राय ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद जिला अस्पताल में मरीजों में फल वितरित किया गया। फल वितरण के दौरान वैष्णवी राय, जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह, सावंत सिंह ने मरीजों से हालचाल किया।
विज्ञापन



कोपागंज बाजार: रामरती देवी सिनियर सेकेंडरी स्कूल ललितपुर लुदुही, सेमरी जमालपुर स्थित प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वैष्णवी राय ने कहा कि कल्पनाथ राय ने जो विकास के कार्य करवाए वह जनपद के कण-कण में व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि विकास की जो धारा उन्होंने प्रवाहित की उसे पूरे देश में विकास पुरुष कल्पनाथ राय के नाम से जाना जाता है। आज के जनप्रतिनिधियों को कल्पनाथ राय से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि जिले के जर्रे-जर्रे में कल्पनाथ राय का नाम समाहित है।


 इस अवसर पर मुख्य रूप से रवींद्रनाथ त्रिपाठी, रणधीर सिंह, जयहिंद यादव आदि उपस्थित रहे। उधर राजीव गांधी महिला विद्यालय में शहर अध्यक्ष खालिद अंसारी की अध्यक्षता में कांग्रेसजनों की बैठक हुई। इस दौरान कल्पनाथ राय की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया।


 साथ ही गरीबों में कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राष्ट्रकुंवर सिंह ने कहा कि कल्पनाथ राय के निधन के बाद जिले में विकास का कोई भी रचनात्मक कार्य नहीं हुआ।


 उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष राना खातून ने कहा कि आज अगर कल्पनाथ राय जीवित होते तो जनपद की तस्वीर और तकदीर जुदा होती। इस अवसर पर मुख्य रूप से हंसनाथ तिवारी, शशिकांत राय, मनोज गिहार, उमाशंकर सिंह आदि उपस्थित रहे।


दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार पूर्वांचल के विकास पुरुष पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय की जयंती ब्लाक के भाजपा कार्यकर्ताओं ने डा. सीता राय की उपस्थिति में पार्टी कार्यालय पर मनाई। इस अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्घासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया। भाजपा नेत्री डा. सीता राय ने कहा कि राय जनपद के सृजनकर्ता हैं।  डा. सीता राय ने क्षेत्र की विधवाओं, विकलांगों, एवं गरीबों को कंबल वितरित किया।


कोपागंज : स्थानीय थाने के पास स्थापित कल्पनाथ राय प्रतिमा के पास सोमवार को उनकी 75वीं जयंती पर उनकी पत्नी कांग्रेस नेत्री सुधा राय ने माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि राय न ेअपना पूरा जीवन मऊ जनपद के विकास में लगा दिया।



उनके जीवन काल में मऊ जिला तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर रहा। लेकिन उनके निधन के बाद  मऊ हर क्षेत्र में पिछड़ गया। इस अवसर पर सुरेश बहादुर, अवनीश सिंह, मुस्ताक अली, अतीक़ुर्रहमान, मौलवी नफीस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed