फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kalpanath Rai was synonymous with all round development

चतुर्दिक विकास के पर्याय थे कल्पनाथ राय

Fri, 06 Aug 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Kalpanath Rai was synonymous with all round development
मऊ। जनपद के जन्मदाता स्व. कल्पनाथ राय की 22वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस की ओर से जिले मे कई कार्यक्रम आयोजित किए गये। कांग्रेस जनों ने स्व कल्पनाथ राय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय बुनकर कालोनी में हुई गोष्ठी को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व जिले के प्रभारी जनक कुशवाहा ने कहा कि स्व कल्पनाथ राय छात्र जीवन से ही सक्रिय राजनीति में आकर जनपद का ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का नाम भारत में रोशन किये। कहा कि ऐसे महान कर्मयोगी के पद चिह्नों पर चलना है ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय ने अपने कठोर परिश्रम व साहस के बदौलत भारतीय राजनीति में अपनी पहचान बनाकर मऊ जनपद को हर क्षेत्र में विकसित करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य घनश्याम सहाय ने कहा कि स्व. कल्पनाथ राय जाति धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर मऊ जनपद को हर क्षेत्र में विकसित किया। कहा कि आज वे जीवित होते तो मऊ भारत में सबसे विकसित जिला होता। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि स्व. कल्पनाथ राय किसी विकास कार्य का शुभारंभ करने के दिन ही उस कार्य का उद्घाटन का दिन भी नियत कर देते थे। ऐसे महापुरुष को कोटि-कोटि नमन है।
विज्ञापन

गोष्ठी के पूर्व कांग्रेस जनों ने स्व कल्पनाथ राय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजपित पांडेय,सुरेश बहादुर सिंह,विष्णु कुशवाहा, संजय यादव, राजमंगल यादव, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, शीला भारती, अकरम प्रेमियर, रमन पांडेय, माधवेंद्र बहादुर सिंह, उमाशंकर सिंह, मधुसूदन त्रिपाठी, सर्वेश कुमार, मनोज गिहार, रामकरण यादव, उदय प्रताप राय, अरविंद राय, रामचन्द्र राय, अनिल जायसवाल, त्रिभुवन भारती, मीना भारती, रविशंकर खंडेलवाल, क्रांति निषाद, आफताब सिद्दीकी, फरदीन कादिर, गौरव कुमार राय, सिकंदर प्रसाद इत्यादि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन
मझवारा। स्व. कल्पनाथ राय की 22वीं पुण्यतिथि के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामजानकी मंदिर अयोध्यापुरी सर्वेश्रम धाम पतिला जमीन के प्रांगण में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर स्व. कल्पनाथ राय के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर कांग्रेस बलिया प्रभारी जनक कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह, स्वामीनाथ राय, महेंद्र राय आदि रहे। इसी तरह ललितपुर लुदुही, सेमरीजमालपुर में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
रूक गया जिले का विकास
कोपागंज। क्षेत्र के मोहल्ला दोस्तपुरा वाराणसी गोरखपुर राष्ट्रीय राज्यमार्ग के किनारे स्थापित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व कल्पनाथ राय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समाज सेवियों के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने बृहस्पतिवार की सुबह 22वीं पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर स्व. कल्पनाथ राय की मूर्ति पर लोकदल के नेता देव प्रकाश राय और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और भाजपा नेता जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने माल्यार्पण अर्पित किया। वक्ताओं ने कहा कि कल्पनाथ राय के निधन के बाद से ही जनपद का विकास रुक गया है। उनके दिवंगत होने के बाद बहुत जन प्रतिनिधि आए लेकिन कोई मऊ का विकास नहीं कर सका। इस अवसर पर अविनाश सिंह ,जय प्रकाश राय, प्रमोद राय, रत्नेश राय ,रविंद्र नाथ तिवारी, सर्वेश राय आदि रहे।

जनपद के विकास के कण कण में है कल्पनाथ राय
मधुबन। तहसील क्षेत्र के डुमरी मर्यादपुर स्थित इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज के सभागार में विकास पुरुष स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेे स्व. कल्पनाथ राय के प्रतिमा पर पुुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक अमरेश चंद पांडेय ने कहां कि जनपद के विकास के एक-एक कण पर स्व. कल्पनाथ राय का नाम अंकित है। राष्ट्रकुंवर सिंह ने कहा कि कल्पनाथ राय हमेशा विकास के बारे में सोचते और विचार करते रहते थे। उनके कराए गए कार्यों और उनके कुशल नेतृत्व को आज जनता याद करती है ।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष फतहपुर मंडाव सुरेंद्र राजभर और संचालन शिवाजी कनौजिया ने किया। इस अवसर पर अब्दुल्लाह अंसारी , विनोद कुमार ,प्रेम चौहान , नगद नारायण कनौजिया , दोहरीघाट शैलेश कुमार शाही , अरविंद राय , सर्वेश, राजन सिंह, राम नक्षत्र यादव ,दीनानाथ प्रसाद, अजीत कुमार श्रीवास्तव, अमिताभ यादव, कुंवर वृंदावन सिंह, राहुल मिश्रा, सोनू हंसराज , प्रदुमन यादव ,राममिलन मौर्य ,अदालत यादव, नूर आलम खान , शीला राजभर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed