फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jyoti, who became CDO for one day under Mission Shakti, conducted public hearing, Sania Saxena became Superint

Mau: मिशन शक्ति के तहत एक दिन की सीडीओ बनी ज्योति ने की जनसुनवाई, सानिया सक्सेना बनी पुलिस अधीक्षक

Thu, 10 Oct 2024 05:11 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 10 Oct 2024 05:11 PM IST
सार

मऊ में मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत बृहस्पतिवार को एक दिन के लिए दो दिव्यांग छात्राओं को जिले के सीडीओ और पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य किया। इस दौरान सीडीओ बनी ज्योती ने विकास भवन के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले दो कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। वहीं एसपी बनी सानिया सक्सेना ने जनसुनवाई करते हुए 40 फरियादियों की फरियाद सुनी।

विज्ञापन
Jyoti, who became CDO for one day under Mission Shakti, conducted public hearing, Sania Saxena became Superint
मऊ में मिशन शक्ति का विशेष अभियान बालिकाएं बनी एक दिन की अफसर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज 5 के तहत अमरवाड़ी विद्यालय ताजोपुर के कक्षा 10 की मूक बधिर छात्रा ज्योति यादव ने मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्य किया। कार्यालय में उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी, डीसी मनरेगा,जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी द्वारा उनके विभागो में संचालित योजनाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश भी दिया।

विज्ञापन





इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी के रूप में ज्योति यादव ने विकास भवन स्थित समस्त कार्यालयो का निरीक्षण किया। इस दौरान डीडीओ कार्यालय में दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर उनका एक दिन का वेतन बाधित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय में साफ सफाई एवं अभिलेखों का रखरखाव ठीक ढंग से भी करने को कहा। 
विज्ञापन


जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता तेतरी देवी पत्नी राजनाथ ग्राम गढ़वा विकासखंड रतनपुरा द्वारा आवास की समस्या की शिकायत की गई। इसके संदर्भ में नामित मुख्य विकास अधिकारी ने परियोजना निदेशक को तत्काल इस पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसीक्रम में पुलिस अधीक्षक के रूप में अमरवाणी की सानिया सक्सेना ने सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक एसपी कार्यालय में आए फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद इसमें ठोस कदम उठाने का दिशा निर्देश संबंधित थाना प्रभारियों को दिया। इस दौरान सानिया ने एसपी इलामारन जी के साथ पुलिस अधिकारियों के साथ त्यौहारों को लेकर बैठक भी की।


सीडीओ-एसपी बनी दोनों छात्राओं को एसपी इलामारन जी, सीडीओ प्रशांत नागर सहयोग करते रहे। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान सांकेतिक टीचर द्वारा भी विशेष सहयोग दिया गया एवं अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शिकायतकर्ताओं की सुनवाई के दौरान संवाद के माध्यम से समस्याओं को बताने तथा नामित मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिए गए सांकेतिक निर्देशों से लोगों को अवगत भी कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed