{"_id":"6aa98787908776b01108b194","slug":"jiyanpur-cricket-academy-defeated-rs-academy-by-81-runs-mau-news-c-295-1-svns1029-152023-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जीयनपुर क्रिकेट एकेडमी ने आरएस एकेडमी को 81 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जीयनपुर क्रिकेट एकेडमी ने आरएस एकेडमी को 81 रनों से हराया
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में शाट लगाने के बाद दौड़कर रन लेता बल्लेब
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित वेदांत क्रिकेट क्लब के मैदान पर मंगलवार को जीयनपुर क्रिकेट एकेडमी और आरएस क्रिकेट एकेडमी बेल्थरारोड की अंडर-14 टीमों के बीच 35-35 ओवरों का रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में जीयनपुर क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरएस क्रिकेट एकेडमी को 81 रनों के बड़े अंतर से मात दी।
मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीयनपुर की टीम ने निर्धारित 35 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 187 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी में हर्ष ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 68 रन बनाए। इसके अलावा प्रिंस ने 42, अभिषेक ने 36, वीर आदित्य सिंह ने 28 और लक्ष्य ने 11 रनों का अहम योगदान दिया। आरएस क्रिकेट एकेडमी (नगरा) की ओर से गेंदबाजी करते हुए नीरज ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके, जबकि लव, कुबेश, आर्यन और यश को एक-एक सफलता मिली।
जीत के लिए 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएस क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम शुरू से ही दबाव में नजर आई। जीयनपुर की सटीक गेंदबाजी के आगे विरोधी बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम 30.1 ओवरों में मात्र 107 रनों पर ही ढेर हो गई। टीम की ओर से आर्यन ने 22, विश्वेश ने 21, वैभव ने 20 और शिवांश ने 12 रन बनाए, जबकि बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
विज्ञापन
जीयनपुर क्रिकेट एकेडमी की तरफ से अनुशासित गेंदबाजी करते हुए लक्ष्य, निखिल और पवन ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि युवराज, अभिषेक, सुमित और आयुष ने एक-एक विकेट चटकाकर टीम की जीत पक्की की। शानदार 68 रनों की पारी खेलने वाले हर्ष को ''''''''मैन ऑफ द मैच'''''''' चुना गया। मैच में अंपायरिंग की भूमिका विवेक राजभर और आर्यन ने निभाई, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी ज़िशान अहमद ने संभाली।