फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jewelry and cash stolen from lawyer's locked house

Mau News: अधिवक्ता के बंद मकान से जेवरात और नकदी चोरी

Wed, 16 Sep 2026 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash stolen from lawyer's locked house
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर इंडस्ट्रियल एरिया निवासी अधिवक्ता शारदा शुक्ल की तहरीर पर उनके बंद मकान में चोरी के मामले में पुलिस ने मंगलवार की शाम प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि परिवार की गैर मौजूदगी में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर से लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ली है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, शारदा शुक्ल चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सिरसा गांव के मूल निवासी हैं और ताजोपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित किराये के मकान में रहते हैं। वो मऊ सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। बीते 9 सितंबर की सुबह लगभग 9:30 बजे वो अपनी पत्नी को दवा दिलाने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परदहां गए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे लौटे। घर के मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर जाने पर देखा कि कमरे और रसोई का ताला टूटा हुआ था। उन्होेंने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में कमरे की तलाशी लेने पर पता चला कि दराज में रखा पत्नी का करीब चार लाख रुपये के मंगलसूत्र, चांदी का पायजेब, चांदी के 10 मीना और सोने का झाला और 10 हजार रुपये नकदी गायब थे। इसके अलावा पुराना लैपटॉप और बोरे में रखे तीन स्टेबलाइजर भी गायब थे। पुलिस की छानबीन के दौरान मकान से लगभग 150 मीटर दूर उत्तर दिशा में चोरों ने लैपटॉप और तीनों स्टेबलाइजर फेंक दिया था, जिसे बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन



------
कोट -
तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थाना, सर्विलांस और स्वाट की टीम जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - राकेश कुमार सिंह, - थाना प्रभारी निरीक्षक, सरायलखंसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed