फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jewelery worth lakhs blown from the bullion shop by breaking the locker of the door

दरवाजा का लॉकर तोड़कर सर्राफा की दुकान से उड़ाया लाखों का आभूषण

Mon, 28 Jun 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs blown from the bullion shop by breaking the locker of the door
मधुबन थाना क्षेत्र के शहीद स्मारक स्थित सराफा व्यापारी की दुकान में रविवार की रात चोरी हो गई। चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात देते हुए दरवाजा का लॉकर तोड़कर अंदर घुसे और लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदार को घटना की जानकारी सोमवार को सुबह दुकान खोलने पहुंचने के दौरान हुई। पीड़ित ने अज्ञात चोरों को आरोपित करते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन

तहरीर में रिंकू वर्मा ने बताया कि उसकी नगर पंचायत के शहीद स्मारक के पास आभूषण की दुकान है। रविवार की शाम वह दुकान रोजाना की तरह बंद कर चला गया। इस बीच रात में चाहरदीवारी को फांद कर दुकान के दरवाजा का लाकर तोड़कर अंदर घुसे। यहां चोरों ने दुंकान में रखें पायल, बिछिया, अंगूठी सहित लगभग पांच लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। जब सुबह दुकान खोलने आभूषण कारोबारी दुकान के अंदर बिखरा सामान देख इसके पैर तले जमीन खिसक गई । इसके बाद पुलिस को सूचना दिया। चोरी की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed