फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jawahar Chair, Vidyanidhi becomes the Chief Minister

जवाहर अध्यक्ष, विद्यानिधि महामंत्री बने

Wed, 03 Apr 2019 10:57 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Wed, 03 Apr 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Jawahar Chair, Vidyanidhi becomes the Chief Minister
Jharkhand High Court परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
 डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बार भवन के हाल में बुधवार को मतदान हुआ। मतदान में 227 अधिवक्ताओं में 225 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद जवाहरलाल प्रजापति अध्यक्ष और विद्यानिधि उपाध्याय महामंत्री निर्वाचित हुए। विजयी प्रत्याशियों को समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान मिठाईयां बांटी गईं। उधर, मतदान और मतगणना को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।  
विज्ञापन


एल्डर कमेटी के सदस्य मोहम्मद असलम ने बताया कि मतदान में 227 अधिवक्ताओ में 225 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए जवाहरलाल प्रजापति विजयी हुए उनको 124 मत प्राप्त हुए। जबकि प्रतिद्वंदी पद्मनाथ सिंह को 100 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजय कुमार मिश्र विजयी हुए। उन्हें 113 मत प्राप्त हुए। इस पद पर प्रेमचंद राय को 63 तथा जावेद अहमद को 42 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद के लिए  विद्यानिधि उपाध्याय विजयी घोषित किए गए। उन्हें 82 मत मिले। इस पद पर अशोक कुमार सिंह को 13, रामबचन यादव को 55 और सत्यराम यादव को 70 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन


मतगणना के बाद सभी विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने फूल माल पहनाकर खुशी का इजहार करते हुए मिठाइयां बांटीं। इस दौरान नजमूल अहमद, जवाहरलाल पांडेय, अजय कुमार सिंह, राधेश्याम, कौशलेंद्र प्रताप नरायन सिंह, धनंजय सिंह और बाबूलाल प्रजापति ने अपना योगदान दिया। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच काफी गहमा गहमी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed