फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Janani Suraksha bestowed on the salary will be deducted

जननी सुरक्षा में कोताही पर काटा जाएगा वेतन

Tue, 05 Apr 2016 12:08 AM IST
mau
mau Updated Tue, 05 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Janani Suraksha bestowed on the salary will be deducted
कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी वैभव श्रीवासतव।
जिलाधिकारी  वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में शासन द्वारा  निर्धारित 71 प्रारूपों पर विकास कार्यक्रम एवं निर्माण कार्य की मासिक  समीक्षा बैठक सोमवार को हुई। बैठक में खराब प्रगति वाले और बीसीडी  ग्रेड वाले विभागाध्यक्षों को नोटिस जारी करने  के निर्देश दिये गए।
विज्ञापन


जननी सुरक्षा योजना में भुगतान की स्थिति दयनीय होने पर नाराज डीएम ने सीएमओ का 20 प्रतिशत वेतन काटने का निर्देश दिया। कामधेनु योजना की प्रगति खराब होने के कारण मुख्य  पशु चिकित्साधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिये।
विज्ञापन


जनेश्वर मिश्र योजना में जनपद के छ:  ग्रामों में  निर्माणाधीन सीसीरोड केसी ड्रेन के सत्यापन  अधिशासी अभियन्ता से कराये जाने के निर्देश  डीएम ने दिए। कार्यदायी  संस्थाओं के सभी कार्यों के विस्तृत विवरण  के साथ अगली बैठक में आने  की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंशन योजनाओं में खराब प्रगति के कारण समाज कल्याण अधिकारी का 10  प्रतिशत वेतन रोकने के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी, परियोजना निदेशक,  हरिचरन सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विनय सिंह, जिला एवं अर्थ संख्याधिकारी,  हरिशंकर सिंह,

उप निदेशक कृषि डा0 आशुतोष मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा  अधिकारी राकेश कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी प्रदीप कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed