फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jan Aushadhi centers are proving helpful to the needy

जरुरतमंद लोगों की मददगार साबित हो रहे हैं जनऔषधि केंद्र

Sun, 07 Mar 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Jan Aushadhi centers are proving helpful to the needy
जिला अस्पताल में जन औषधी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते घोसी विधायक विजय राजभर। - फोटो : MAU
मऊ। प्रधानमंत्री जन औषधि दिवस पर जिला अस्पताल परिसर में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वीडियो कांफ्रेंसिंग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र संचालकों और लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित घोसी विधायक विजय राजभर ने कहा कि जिले में इस समय कई जन औषधि केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। जहां लोगों को न्यूनतम दर पर सभी दवाएं आसानी से मिल रही है। प्रधानमंत्री की यह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। बताया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देेने के लिए केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह संकल्पित है। अस्पतालों में जितनी सुविधाएं मिलनी चाहिए वह लोगों को दी जाएगी। इस अवसर पर भाजपा नेता नूपुर अग्रवाल ने 20 से अधिक महिलाओं को सैनिटरी पद वितरित किया गया साथ ही इन सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। इस दौरान सीएमएस डा. ब्रजकुमार, डॉ.शैलेष व डॉ. अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed