फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jan Arogya Mela: Health checkup of 2545 patients in 40 PHCs

जन आरोग्य मेला : 40 पीएचसी में 2545 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच

Sun, 25 May 2025 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Jan Arogya Mela: Health checkup of 2545 patients in 40 PHCs
मऊ। नगर के चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 44 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 2545 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 96 चिकित्सकों की टीम ने 2545 मरीजों का उपचार किया। मेले में 47 मरीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर किया गया। सबसे ज्यादा 225 मरीजों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरैयाकोट पर हुआ। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के तहत रविवार को जिले के सभी 44 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य की जांच हुई। इस दौरान हनुमान नगर में 65 मरीजों का उपचार हुआ। वहीं भरुहू का पुरा में 74 मरीजों का और छोटी महरनिया में 34 और डोमनपुरा में 51 मरीजों का उपचार किया गया। बीते कई मेलों की तरह इस बार भी चिरैयाकोट पीएचसी में 149 मरीजों का उपचार किया गया। अदरी में 84, भातकोल में 24, काझाखुर्द पीएचसी पर 124 मरीजों का, कसारा पीएचसी पर 98, कुर्थीजाफरपुर पीएचसी पर 41 मरीजों का उपचार किया गया। इसीक्रम में मधुबन पीएचसी पर 85, मझवारा पर 60 मरीजों उपचार किया गया। मेले में 96 चिकित्सकों की टीम ने 211 स्वास्थ्यकर्मियों की मदद से 2545 मरीजों का उपचार किया। स्वास्थ्य जांच एवं उपचार में 1195 पुरुष, 310 बच्चे, 1040 महिलाएं शामिल रहीं। मेले में 47 मरीजों के उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed