फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jaipur called divorces to divorce wife

बीवी को तलाक दे साले सालियों को बुलाया जयपुर

Wed, 06 Jan 2021 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Jaipur called divorces to divorce wife
कोपागंज (मऊ)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफर नगर पंचायत के बासा मुहल्ले की निवासी एक युवती ने एक कश्मीरी युवक ने एक साल पहले निकाह किया था। कश्मीर के बांदीपुरा जिले के हासन निवासी युवक फारुक पुत्र सुलतान जयपुर में रहकर कोई रोजगार करता है। वहीं से वह कुर्थीजाफर निवासी युवती के पिता के संपर्क में आया। एक साल तक सब कुछ ठीक ठाक रहा।
विज्ञापन

इधर एक सप्ताह पहले युवक और उसकी बीबी ने आपसी रजामंदी से तलाक ले लिया। इन दोनों के बीच उर्दू में लिखा तलाकनामा मौजूद है। इसके बाद युवक जयपुर चला गया। बाद में उसने अपनी तलाकशुदा बीबी की दो बहनों (एक वयस्क और एक किशोरी) तथा उनके 15 साल के भाई को जयपुर बुलाया। ये तीनों कश्मीरी युवक के बुलाने पर जयपुर चले गए। इन तीनों ने अपने जाने की जानकारी अपने घर वालों को नहीं दिया था।
विज्ञापन

अचानक घर से तीनों के लापता होने पर युवतियों के माता पिता परेशान हो गए। इन लोगों ने कश्मीरी युवक के साथ ही अपने बेटियों से संपर्क किया। बेटियों ने अपने पिता से कहा कि वे भाई को साथ लेकर जयपुर शहर घूमने आए हैं। कुछ दिन में वापस आ जाएगें। युवतियों के पिता ने पुलिस को तहरीर दी कि उसके बच्चों को सकुशल वापस बुलाया जाए। थानाध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने उन लड़कियों से खुद बात कर उनके पिता को भी बात कराया। लड़कियों ने कहा कि वे लोग अपनी मर्जी से जयपुर घूमने आए हैं और कुछ दिनों में वापस घर आ जाएंगे। हालांकि थानाध्यक्ष अजय त्रिपाठी का कहना है कि लड़कियां अपनी मर्जी से जयपुर शहर घूमने गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीरी युवक और उसकी बीबी का तलाक आपसी सहमति से हुआ है। एसओ ने बताया कि युवतियों के पिता ने पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी है और न ही लड़कियों का अपहरण ही हुआ है। उन्होंने बताया कि अगर लड़कियों के पिता कश्मीरी युवक के विरुद्ध लड़कियों के अपहरण के आरोप संबंधी तहरीर देते हैं तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। एसओ ने बताया कि युवती के पिता ने अपनी बेटी और दामाद के तलाक संबंधी उर्दू में लिखा कागजात भी दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed