फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Invitation to reach Ayodhya will be given from door to door

Mau News: घर-घर दिया जाएगा अयोध्या पहुंचने का निमंत्रण

Thu, 28 Dec 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Invitation to reach Ayodhya will be given from door to door
रतनपुरा। स्थानीय बाजार में अक्षत से भरा कलश अयोध्या में रामजन्म भूमि की प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण के लिए भेजा गया है। मंगलवार की शाम कलश यात्रा निकाली गई। साथ ही घर-घर निमंत्रण देने के लिए रतनपुरा ब्लाक की 11 न्याय पंचायतों में प्रभारी बनाए गए। अयोध्या से पहुंचे अक्षत कलश के साथ मंगलवार को देर शाम शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जय श्रीराम के गगनभेदी उद्घोष के साथ हाथों में भगवा झंडा लिए लोग रामलला के मंदिर निर्माण होने की खुशी जाहिर कर रहे थे। युवाओं का समूह सिर पर अक्षत कलश लिए और महिलाएं भक्ति गीत गाते हुए चल रही थीं। 1990 में जेल जाने वाले और 1992 की कारसेवा में शामिल क्षेत्र के कारसेवक भी शोभायात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने युवाओं से अपनी पुरानी यादें साझा किया। शोभायात्रा कुंज वन कुटी स्थित बुढ़वा बाबा मंदिर से चलकर वनशक्ति माता स्थल, वैष्णो माता मंदिर, काली माता मंदिर, हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर जुलूस रुका और विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश का पूजन हुआ। अक्षत कलश लेकर सभी गांवो में घर-घर वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed