{"_id":"60f463c48ebc3e736d2c1566","slug":"intermittent-rain-for-the-second-day-mau-news-vns601182523","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन रूक रूक कर होती रही बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन रूक रूक कर होती रही बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में दूसरे दिन रविवार को बरसात होने का क्रम जारी रहा। तड़के से ही शुरू हुई बारिश रुक-रुक दोपहर बाद तक होती रही। बारिश की वजह से कई दिनों से जारी गर्मी और उमस से तो लोगों को राहत मिली। साथ ही बादलों की सक्रियता से तापमान में भी कमी आई है। मौसम खुशनुमा होने से लोगों को मस्ती करते देखा गया। कई स्थानों पर भीगते हुए युवा सेल्फी लेते देखे गए।
रविवार को सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। शुरू हुई रिमझिम बारिश दोपहर बाद तक रूक-रूक होती रही। बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। वहीं नगर के भीटी, मुंशीपुरा, रघुनाथपुरा, निजामुद्दीनपुरा सहित निचले इलाकों में जगह-जगह जलजमाव के चलते लोगों को पानी से होकर आना जाना पड़ रहा था। मौसम अनुकूल देख किसान खेती किसानी में लगे दिखाई दिए। बारिश होने से किसानों की रोपी गई धान की फसल सहित मुरझा रही धान की नर्सरी तथा अरहर, मक्का, उड़द, बाजरा की बोई गई फसलों को संजीवनी मिल गई है।
लगातार दूसरे दिन बारिश जारी रहने से तापमान में कमी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 82 प्रतिशत रही। 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। लगातार बारिश से ग्रामीण इलाके के गड्ढे में तब्दील मुख्य संपर्क मार्ग पर जलजमाव होने के चलते आना जाना मुश्किल हो रहा है। इससे गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है।