फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Interlocking work has been incomplete for one and a half months, women demonstrated

Mau News: डेढ़ महीने से अधूरा पड़ा है इंटरलॉकिंग का काम, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 15 Feb 2024 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Interlocking work has been incomplete for one and a half months, women demonstrated
अमिला। नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच अब्दुल कलाम नगर दलित बस्ती में दो महीने से इंटरलॉकिंग का काम अधूरा पड़ा है। शिकायत के बाद भी काम शुरू नहीं होने से नाराज महिलाओं ने बुधवार को इंटरलॉकिंग पर खड़ा होकर विरोध प्रदर्शन किया। अविलंब काम शुरू समाप्त करने की मांग की। वहीं जिम्मेदारों ने कुछ लोगों द्वारा व्यक्तिगत जमीन बताकर आपत्ति करने की बात कही। दलित बस्ती में आने जाने के लिए दिसंबर 2023 में महरूपुर खड़ंजा से शीला कर घर तक इंटरलॉकिंग का काम शुरू हुआ। इंटरलॉकिंग, नाली और पटिया लगाने के लिए 13 लाख 86 हजार रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। लेकिन कुछ लोगों द्वारा बार-बार विवाद कर काम बंद करवा दिया गया। अभी तक केवल दोनों तरफ नाली निर्माण कर पटिया लगाया गया है। प्रदर्शन कर रही ज्ञानती, शीला, शांति, रंभा, परमा, कुसुम, किरण आदि महिलाओं ने कहा कि इंटरलॉकिंग नहीं होने से मंगलवार और बुधवार को हुई बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पानी जमा होने से लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया है। रास्ते में बिछाई गई रेत में फिसलकर बाइक और साइकिल सवार घायल हो रहे हैं। कुछ लोगों द्वारा अपनी जमीन बताकर काम रूकवा दिया गया है। जबकि इसी जगह पर बीते तीन दशक से खड़ंजा था। इसी पर इंटरलॉकिंग का काम हो रहा है। वहीं इस संबंध में अधिशासी अधिकारी संजय जैसवार ने बताया कि खड़ंजा उखाड़ने के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने व्यक्तिगत जमीन बताकर आपत्ति किया है। पक्की पैमाइश कराकर जल्द ही यहां काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed