मऊ। टीईटी की परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के क्रम में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक का आयोजन हुआ। इस मौके पर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने कहा कि टीईटी की परीक्षा जनपद मऊ में प्राथमिक स्तर के कुल 73 परीक्षा केंद्रों पर तथा उच्च प्राथमिक स्तर के 46 परीक्षा केंद्रों पर होगी। उन्होंने कहा कि इस बार टीईटी की परीक्षा जनपद मऊ में लगभग 56 हजार छात्र एवं छात्राओं द्वारा दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र से 200 मीटर के अंदर कोई भी फोटो कापी की दुकान एवं लाउडस्पीकर नहीं रहेगा। यह जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य की होगी। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र के मेन गेट पर सघन चेकिंग करने के निर्देश दिया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, नामित पर्यवेक्षक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भी कैमरा युक्त मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा केंद्र के अंदर शौचालय एवं पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी दिशा निर्देश दिए गए हैं, उसके अनुसार ही परीक्षा को संपन्न कराएं। किसी भी केंद्र पर अगर किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को अवश्य दें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी केहरी सिंह, अपर जिलाधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, परियोजना निदेशक आदि शामिल रहे।