फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Instructions to supply electricity in industrial areas from timetable

समयसारिणी से औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति करने का निर्देश

Thu, 30 Sep 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Instructions to supply electricity in industrial areas from timetable
जिला स्तरीय व्यापार बन्धु की बैठक को संबोधित करते सीडीओ राम सिंह वर्मा।संवाद - फोटो : MAU
मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं उनके सुरक्षा संबंधी विषयों की समीक्षा और निस्तारण के लिए जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें औद्योगिक आस्थान सहादतपुरा की सड़क मरम्मत, औद्योगिक इकाईयों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, समस्त विभागीय योजनाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी रामसिंह वर्मा ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम को निर्देश दिया कि औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार उपलब्ध कराएं। उमाशंकर ओमर ने वनदेवी धाम के संबंध में बताया कि वनदेवी धाम पर विशाल मेला का आयोजन होता है। जिसमें काफी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोग आते है। धाम को जाने वाला मार्ग जर्जर की स्थिति में है। जिसपर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्य शुरू कराने के निर्देश अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी केहरी सिंह, सगीर अहमद उपायुक्त उद्योग, एससी पांडेय उप प्रबंधक, सुबोध कुमार अधिशासी अभियंता, धीरज सिंह श्रम विभाग, उमाशंकर ओमर, आनंद बरनवाल, सुनील गुप्ता, रामानुज मिश्रा, संजय सिंह, कमलेश कुमार गुप्ता, एके सिंह, राकेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed