फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Innovative teacher honored for outstanding work

उत्कृष्ट कार्यों के लिए नवाचारी शिक्षक सम्मानित

Thu, 24 Dec 2020 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Innovative teacher honored for outstanding work
हलधरपुर। मोलनापुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय के बच्चों के लिए निर्मित मॉडल शौचालय एवं परिसर में किए गए कायाकल्प के कार्यों का लोकार्पण बृहस्पतिवार को हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा गोरखपुर सुनील कुमार गुप्त ने लोकार्पण किया। नवाचारी शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री ने गाजीपुर जिले के जलालाबाद के नवाचारी शिक्षक राकेश सिंह, बलिया के अनिल वर्मा तथा सतीश कुमार सिंह, मऊ के सदफ कौशर को अपने विद्यालयों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। कहा कि अच्छी शिक्षा से ही योग्य नागरिकों का निर्माण किया जा सकता है। हम अपने राष्ट्र को परम वैभव के पद पर पहुंचा सकते हैं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, शिक्षक नेता सतीश कुमार सिंह, आनंद सिंह, रामाश्रय मौर्य, भगवान दास गुप्ता, जलज सिंह, मुन्ना खरवार, प्रेम कुमार गौड़, डॉ. नागेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed