फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Information of robbery in Ranipur police engaged in investigation search for miscreants continues

Mau: रानीपुर में लूट की सूचना, पुलिस तफ्तीश में जुटी, बदमाशों की तलाश जारी

Thu, 10 Oct 2024 05:36 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 10 Oct 2024 05:36 PM IST
सार

दिल्ली से काम करके वापस लौटे मऊ के रानीपुर निवासी युवक से लूट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार त्यौहार पर घर की जरूरत का पैसा निकालकर वापस आते समय दो बदमाशों ने पैसे और सामान को छीनकर फरार हो गए। पुलिस अब मामले की तफ्तीश में जुटी है। 

विज्ञापन
Information of robbery in Ranipur police engaged in investigation search for miscreants continues
मऊ के रानीपुर में लूट की सूचना पर तफ्तीश करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा अंडरपास पुल के पास बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने दूसरे बाइक सवार युवक को पहले ओवरटेक कर रोका। इसके बाद तंमचा सटाकर उसके पास रखी 19 हजार की नकदी मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

विज्ञापन





मामले की सूचना के बाद पुलिस पड़ताल में जुटी है। रानीपुर गांव निवासी अरविंद प्रजापति ने बताया कि वह दिल्ली में काम करता है। तीन दिन पहले ही वह दशहरा त्यौहार पर घर आया हुआ है। बृहस्पतिवार को घर में पैसे की जरूरत पड़ने पर वह सरायलंखसी थाना क्षेत्र के पलीगढ़ स्थित एक बैंक के एटीएम से पैसा निकालने गया था।
विज्ञापन


यहां उसने 15 हजार रूपये निकालकर वापस लौट रहा था। अभी वह रानीपुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के पास गोकुलपुरा अंडरपास पुल के करीब पहुंचा था कि पीछे से काली रंग की अपाचे बाइक से आए दो बदमाश ने उसे ओवरटेक कर रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कुछ समझ पाता जब तक एक ने उसका कालर पकड़कर उससे रूपये की मांग की, जब उसने मना किया तो बैंक से निकाले 15 हजार रूपये के साथ चार हजार की पहले से रखी नकदी और मोबाइल के साथ बाइक की चाबी छीनकर फरार हो गए।


मामले की जानकारी मिलते ही रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं घटना को लेकर एसओ रानीपुर राजीव सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed