फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Infected woman died due to lack of treatment, dead body in ambulance for three hours 

संक्रमित महिला की इलाज के अभाव में मौत, तीन घंटे तक एंबुलेंस में ही पड़ा रहा शव

Sun, 18 Apr 2021 09:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 18 Apr 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Infected woman died due to lack of treatment, dead body in ambulance for three hours 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मऊ जिला अस्पताल में इलाज के अभाव में कोरोना संक्रमित एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। महिला का शव तीन घंटे तक एंबुलेंस में ही पड़ा रहा। शाम तक जिला अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार यह तक नहीं तय सके थे कि महिला का अंतिम संस्कार कैसे किया जाएगा। 

विज्ञापन


रानीपुर ब्लाक के फतेहपुर गांव की 70 वर्षीय महिला को सांस लेने में परेशानी होने पर परिजन रविवार की दोपहर 108 एंबुलेंस से लेकर रानीपुर सीएचसी पहुंचे। उसकी हालात गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक ने कोविड जांच के बाद ही इलाज की बात कही। परिजन महिला को लेकर दूसरे छोर पर बने कोविड जांच सेंटर पहुंचे, यहां जांच में महिला पॉजिटिव मिली।
विज्ञापन


परिजन उसे दुबारा इमरजेंसी ले जा पाते इससे पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। इस दौरान अस्पताल के चिकित्सक तथा स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल को नान कोविड बताकर इस मामले से दूरी बनाते रहे। उधर, इलाज न होने से खफा परिजनों ने महिला के शव को एंबुलेंस से उतारने नहीं दिया। करीब तीन घंटे से भी अधिक समय तक संक्रमित महिला का शव एंबुलेंस में ही पड़ा रहा। बाद में परिजनों को समझाबुझा कर शव उतारा गया।   सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने कहा कि  मामला संज्ञान में है। इस संबंध में जिला अस्पताल के सीएमएस से बातचीत की गई है। शासन के दिशानिर्देश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed