फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Independence Day celebrated

स्वतंत्रता दिवस मनाया

Tue, 16 Aug 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 16 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrated
पंद्रह अगस्‍त पर सलामी देती पु‌‌लिस
जिला मुख्यालय स्थित सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालयों पर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। जिलाधिकारी  वैभव श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन



इस मौके पर  जिलाधिकारी ने कहा कि सच्ची  स्वतंत्रता में हमारे शहीदों ने जो कुर्बानियां दी है, वह यही है कि हम  अपने-अपने निर्धारित कार्यो को करें। कोई ऐसा कार्य न करें कि जिससे  दूसरे व्यक्ति को कष्ट पहुंचे। अपर जिलाधिकारी शिव कुमार शर्मा ने   विस्तार पूर्वक स्वतंत्रता आन्दोलन तथा उससे जुडे़ अन्य बातों को बताया। नगर  मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय द्वारा भी विस्तार पूर्वक स्वतंत्रता दिवस के बारे  में बताया गया।
विज्ञापन



इस अवसर पर वंश बहादुर चैरसिया एवं प्रमोद  पांडेय द्वारा अपने-अपने विचार रखा। स्कूली बच्चियों द्वारा गीत  प्रस्तुत किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी द्वारा पीपल के पेड़  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगाया गया। इसी क्रम में प्रभारी मुख्य विकास  अधिकारी डॉ. हरिचरन सिंह द्वारा विकास भवन में झंडा रोहण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके  उपरान्त दोपहर में आफिसर्स वर्सेज मीडिया के मध्य डॉ. भीमराव अम्बेडकर  स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट एवं रस्सा कसी प्रतियोगिता का आयोजन किया  गया। इसी क्रम में कम्युनिटी हाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये  गये।इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed