{"_id":"69d004a71a4e62f78c0014c3","slug":"inauguration-of-hanuman-setu-pipa-bridge-constructed-at-hanuman-ghat-mau-news-c-295-1-svns1028-143322-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: हनुमान घाट पर निर्मित हनुमान सेतु पीपा पुल का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: हनुमान घाट पर निर्मित हनुमान सेतु पीपा पुल का लोकार्पण
विज्ञापन
नगर के हनुमान घाट पर बने पीपा पुल से आते-जाते लोग।संवाद
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित हनुमान सेतु पीपा पुल का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को एक बड़ी सौगात दी। पुल बन जाने से लगभग 30 हजार से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के लोगों के लिए आवागमन अब बेहद सरल और सुगम हो जाएगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि यह पीपा पुल केवल एक अस्थायी व्यवस्था नहीं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत शुरुआत है। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता इस स्थान पर शीघ्र ही एक स्थायी और मजबूत पक्का पुल निर्माण कराने की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस पुल के बन जाने से लगभग 30 हजार से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि विकास की रोशनी अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
पेयजल आपूर्ति एवं बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। नगर विकास विभाग की तरफ से स्थापित आधुनिक स्ट्रीट लाइटों की सराहना स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा की गई है, जो विभाग के कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता को दर्शाता है।
जो क्षेत्र अब तक विकास से अछूते रह गए थे, वहां भी अब तेजी से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को हर नागरिक तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।