फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In the name of getting a house, the thugs gave a check of two lakhs and fled with jewelry worth four lakhs

Mau News: घर दिलाने के नाम पर दिया दो लाख का चेक, चार लाख के आभूषण ले उड़े ठग

Fri, 11 Oct 2024 03:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
In the name of getting a house, the thugs gave a check of two lakhs and fled with jewelry worth four lakhs
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एकौना गांव निवासी दंपती से ठगी का मामला सामने आया है। बुधवार की सुबह 10 बजे बाइक सवार दो ठगों ने आवास दिलाने के नाम पर दो लाख का फर्जी चेक देते हुए लगभग चार लाख रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

एकौना गांव निवासी दंपती कालीचरण और मंजू देवी ने बताया कि बुधवार की सुबह 10 बजे गांव से दूर उसके मकान पर दो लोग बाइक से आए। कुछ देर कालीचरण से बात करने के बाद बताया कि आवास की पात्रता सूची में आपका नाम आया है। इसे फाइनल करने के लिए सात हजार रुपये देना होगा। दोनों ठगों ने कालीचरण को दो फीट की लकड़ी देकर मकान की चौहद्दी नापने को कहा। मंजू देवी से पैसे की मांग की। घर में पैसा नहीं होने की बात जब मंजू ने कहा तो ठगों ने किसी दूसरे से पैसा मांग कर देने की बात कही। रुपये नहीं मिलने की स्थिति में ठगों ने मंजू देवी से आभूषण की मांग की। इसी दौरान मंजू के साथ ठग उसके घर में घुसे और बक्से से 10 थान सोने और चांदी के आभूषण जिसकी कीमत करीब चार लाख रुपये थी उसे ले लिए। दंपती को दो लाख रुपये का फर्जी चेक देकर ठग बाइक से मीरपुर की तरफ भाग गए। जब दंपति को अंदेशा हुआ तो उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। हालांकि इस दौरान दोनों ठग सिवान से काफी दूर चले गए थे। दंपती ने मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में पुलिस को तहरीर देखकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

इस माह की दूसरी घटना जब ठगों ने बनाया शिकार
आवास दिलाने के नाम पर ठगी का अक्टूबर माह में दूसरा मामला है। तीन अक्तूबर को रानीपुर थाना के धर्मसीपुर गांव निवासी सुभावती देवी को ठगों आवास की पात्रता सूची से नाम कटने से बचने के लिए सात हजार रुपये मांगे थे। घर पर पैसा नहीं होने पर दोनों ठगों ने महिला से उसका मंगलसूत्र और कान की बाली जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये थी, उसे लेकर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed