फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   up election 2022 mau muhammadabad gohna vidhan sabha seat story of twol mla win in 1957

यूपी चुनाव: जानिए वो किस्सा जब मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना से चुने गए थे दो विधायक

Sun, 16 Jan 2022 11:03 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 16 Jan 2022 11:03 PM IST
सार

1957 के विधानसभा चुनाव में मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना सीट से दो विधायक चुने गए। सामान्य वर्ग की सीट पर सीपीआई के चंद्रजीत यादव ने अपनी जीत का परचम फहराया और तो दूसरी सुरक्षित सीट पर कांग्रेस के श्रीनाथ विधायक चुने गए। 

विज्ञापन
up election 2022 mau muhammadabad gohna vidhan sabha seat story of twol mla win in 1957
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 देश की आजादी के बाद 1952 में विधानसभा और लोकसभा का पहला आम चुनाव हुआ था। इसके बाद लगातार पांच वर्षों पर विधानसभा चुनाव होता रहा। साल 1952 के चुनाव के बाद 1957 के चुनाव में मुहम्मदाबादगोहना विधानसभा क्षेत्र से दो विधायक चुने गए। उस समय आजमगढ़ की सदर तहसील की बड़ी आबादी मुहम्मदबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र में समाहित थी।

विज्ञापन


बड़े क्षेत्रफल को देखते हुए 1957 के चुनाव में यहां से एक सामान्य और एक सुरक्षित वर्ग के विधायक का चुनाव किया गया था। बाद में नए परिसीमन में 1962 के चुनाव में सुरक्षित सीट को समाप्त किया गया। लेकिन इसके बाद 1967 में पूरी विधानसभा क्षेत्र को सुरक्षित घोषित कर दिया गया। तबसे लेकर अभी तक यह सुरक्षित श्रेणी में शुमार है।
विज्ञापन


1957 के चुनाव में यहां से दो विधायको का चुनाव हुए। सामान्य वर्ग की सीट पर सीपीआई के चंद्रजीत यादव ने अपनी जीत का परचम फहराया और तो दूसरी सुरक्षित सीट पर कांग्रेस के श्रीनाथ विधायक चुने गए। उस चुनाव में कुल 1,59,308 मतदाताओं ने वोट डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः आचार संहिता उल्लंघन की आप सीधे कर सकते हैं शिकायत, 100 मिनट में होगा समाधान

सीपीआई के चंद्रजीत यादव ने 21,774 मत प्राप्त किया। जबकि दूसरे स्थान पर कांग्रेस के पद्मनाथ को 19,554 मत मिला। इसी प्रकार दूसरी सुरक्षित सीट पर कांग्रेस के श्रीनाथ और सीपीआई के सूरजन राम के बीच मुकाबला हुआ। श्रीनाथ को 18,709 मत मिला तो सुरजन राम को 18,487 वोट मिला था।
पढ़ेंः मऊ की सदर सीट पर कभी नहीं खिला कमल, सुभासपा से गठबंधन के बाद भी भाजपा नहीं भेद सकी मुख्तार का किला

इस प्रकार मात्र 222 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर श्रीनाथ पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद 1962 के विधान सभा चुनाव में सुरक्षित सीट समाप्त कर दी गई और इस चुनाव में एक मात्र सीट पर एक बार फिर से सीपीआई के चंद्रजीत यादव कांग्रेस के उमराव सिंह को शिकस्त देकर दूसरी बार विधायक चुने गए। इसके बाद 1967 के असेंबली चुनाव में मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा को सुरक्षित घोषित कर दिया गया और तब से लेकर अभी तक यह सुरक्षित श्रेणी में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed