फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In Tehsil inspection a flaws found, DM shows displeasure

Mau News: तहसील के निरीक्षण में मिलीं खामियां, जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

Wed, 22 Mar 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
In Tehsil inspection a flaws found, DM shows displeasure
जिलाधिकारी अरुण कुमार ने मंगलवार को घोसी तहसील पहुंच कर अभिलेखागार के विभिन्न पटलों के साथ तीनों न्यायालयों के अभिलेखों का निरीक्षण किया। डीएम ने आय, जाति, अन्य प्रमाणपत्रों को समय सीमा के अंदर जारी करने एवं जन शिकायतों के त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया। डीएम ने सर्वप्रथम प्रथम तल स्थित भूलेख कक्ष का निरीक्षण किया। रिकार्ड रूम के सभी पटलों के प्रत्येक बस्तों का सघन निरीक्षण और मिलान किया। बस्तों की सूची और संबंधित पटल के वर्ष अनुसार न पाए जाने पर नाराजगी जताई। डीएम ने निर्देश दिए कि प्रत्येक बस्ते का मिलान कर संबंधित विभाग एवं वर्षवार रखने का सख्त निर्देश दिया। किसान बीमा के आवेदकों के ड्राप बॉक्स को लेकर असंतोष जताते हुए किसान दुर्घटना बीमा के सभी आवेदकों को रिसीविंग देने का निर्देश दिया। संग्रह कार्यालय के निरीक्षण में बड़े बकाएदारों के विरुद्ध कार्यवाही संतोषजनक न मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने आय, जाति आदि प्रमाणपत्रों को समय से जारी करने का निर्देश दिया। तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायालयों के अभिलेखों के निरीक्षण में धारा 34 की पत्रावलियों के निर्धारित सीमा 45 दिन के अंदर कार्यवाही संतोषजनक न पाए जाने पर असंतोष जाहिर किया। उन्होंने निर्देश दिया कि न्यायालय अभिलेखों को ठीक ढंग से सुरक्षित रखने के साथ अद्यावधि फाइलों को तिथि अनुसार कम्प्यूटर में चढ़ाया जाए। एसडीएम न्यायालय का बारीकी से निरीक्षण कर कमियों को दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम सुरेश कुमार, तहसीलदार संजीव यादव, नायब तहसीलदार राघवेश मणि त्रिपाठी, रीडर आरएन सिंह, कमलेश चौहान, अफ़जाल, मनीष सिंह, विपिन कुमार आदि अधिकारी, कर्मचारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed