{"_id":"58cc24d24f1c1b443732b01e","slug":"in-road-accident-driver-died-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो पेड़ से टकराई चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो पेड़ से टकराई चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय से एक बोलेरो में सवार होकर अमवा सती माई के स्थान पर दर्शन करने जा रही एक बोलेरो सलामतपुर थाना बहादुरगंज जनपद गाजीपुर के निकट अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें चालक की मौत हो गई जब कि चार गंभीर रूप से घायल महिलाओं का जिला अस्पताल लाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया।
दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी रवींद्र (30) बोलेरो में अपनी पत्नी नीतू के साथ रेनू पत्नी रामप्रवेश निवासी सरायलखंसी, चंदा पत्नी बृजेश निवासी किन्नूपुर, सुमन पत्नी उदयभान यादव को बैठाकर अमवा के सती माई के यहां दर्शन कराने के लिए जा रहा थे।
अभी वह सलामतपुर गांव के समीप पुलिया के पास पहुंचा था कि उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।इसमें बोलेरो में सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए जब कि दो छोटे-छोटे बच्चे साफ-साफ बच गए। घायलों को एंबुलेंस में लादकर जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान चालक रवींद्र की मौत हो गई जबकि अन्य चारों महिलाओं की गंभीर स्थित को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।