फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In Panchayat elections, a young man who came to the village from Mumbai died due to infection

पंचायत चुनाव में मुंबई से गांव आए युवक की संक्रमण से मौत

Wed, 12 May 2021 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
In Panchayat elections, a young man who came to the village from Mumbai died due to infection
कोपागंज।पंचायत चुनाव में मतदान करने मुंबई से आया प्रवासी युवक की बुधवार को एल-1 कोविड अस्पताल में हो गई। युवक बीते माह में 28 तारिख को अपने गांव लौटा था। युवक के संक्रमण से मौत के बाद गांव में इसको लेकर भय का माहौल दिखा।
विज्ञापन

कोपागंज ब्लाक के देवकली विशुनपुर गांव निवासी 32 वर्षीय युवक मुंबई में रहकर प्राइवेट कंपनी मे काम करता है। बीते माह में संपन्न हुए पंचायती चुनाव में शामिल होने के लिए युवक बीते 28 अप्रैल को गांव आया हुआ था।बीते मंगलवार को युवक की तबियत खराब होने पर कोपगंज सीएचसी लेकर उसके परिजन पहुंचे।जहां कोविड जांच में वह संक्रमित मिला। जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे एल-1 अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां बुधवार को अपरान्ह अचानक तबियत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।इस संबंध में एल-1 प्रभारी तथा कोपागंज सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने प्रवासी की मौत की पुष्टी की। बताया कि मरीज संक्रमित था, जिसका उपचार कोविड अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed