फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   in list of grihashathi petrol pump hounour

पात्र गृहस्थी राशन कार्ड की सूची में पेट्रोल पंप संचालक

Sat, 30 Jul 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 30 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
 गरीबों को दो रुपये किलो राशन देने की योजना गरीबों के लिए क्या बनी इस लाइन में चेयरमैन से पेट्रोलपंप संचालक तक लाइन में लग गए। यही नहीं सरकारी कर्मचारी भी इस लाइन में पीछे नहीं है। बार-बार शिकायत के बाद सत्यापन भी कराया गया लेकिन सूची में दर्ज नाम राजनीतिक प्रभाव या किंही कारणों से हट नहीं सके। अब जब कि सूची फाइनल होकर आ चुकी है तो लोग भौचक हैं कि इस सूची में किस आधार पर आखिर चेयरमैन के परिवार एवं सरकारी नौकरी वालों का नाम           आ गया।
विज्ञापन

 
अमिला नगर पंचायत में राशन कार्ड के सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है। वार्डवार इसके लिए कोटेदारों का भी पूर्व की भांति चयन कर सूची कोटेदारों को सौंप दी गई है। इस सूची में सरकारी नौकरी, चेयरमैन, पूर्व चेयरमैन से लेकर कई अपात्रों का नाम है। इस संबंध में क्रांतिकारी झारखंडेय राय यूथ बिग्रेड के अध्यक्ष विवेक राय ने कई बार अधिकारियों के शिकायत भी दर्ज कराई लेकिन अपात्रों का नाम नहीं हटाया गया। शिकायत के बाद भी नाम ना हटने पर फाइनल सूची में भी नाम देखकर वही नहीं नगर पंचायत के लोग दंग हैं। विवेक राय ने सूची दिखाते हुए बताया कि सूची में क्रम संख्या 13 कार्ड संख्या 119230001704 पर पूर्व चेयरमैन माधुरी सिंह का नाम अंकित है और इनका पात्रता श्रेणी का राशन कार्ड बना है।
विज्ञापन


क्रम संख्या 145 एवं कार्ड संख्या 119230084677 पर वर्तमान चेयरमैन राजाराम की पत्नी गुड्डी उर्फ गुड़िया का नाम अंकित है और इन्हें पात्रता सूची में रखा गया है। क्रम संख्या 48 कार्ड संख्या 119240011814 पर सुधीर राय का नाम अंकित है। इनके परिवार में पेट्रोल पंप संचालित है लेकिन इनका पात्र गृहस्थी राशन कार्ड बना है। यही नहीं सामान्य वर्ग होने के बावजूद इन्हें पिछड़े वर्ग का दर्शाया गया है। इसी प्रकार रामकृत सरकारी कर्मचारी हैं। इनके अलावा नगर पंचायत में सुुशीला देवी सहित कई सरकारी कर्मचारियों का नाम पात्रता सूची में हैं। कहा कि यह तो महज एक बानगी है। नगर पंचायत में सरकारी नौकरी, व्यापारी, बड़े कारोबारी, सभासद, पूर्व चेयरमैन, वर्तमान चेयरमैन आदि का राशन कार्ड पात्र गृहस्थी के सूची में बना है। शिकायत के बाद भी ऐसे लोगों पर ना तो कार्रवाई हो रही है और ना ही उनका नाम सूची  से हट पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed