फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   in collision with tractor and sumo four injured , one serious

सूमो और ट्रैक्टर की टक्कर में चार घायल, एक गंभीर

Sun, 28 Dec 2014 10:06 PM IST
Updated Sun, 28 Dec 2014 10:06 PM IST
विज्ञापन
in collision with tractor and sumo four injured , one serious
 शहर कोतवाली क्षेत्र के बलिया मोड़ के पास रविवार की सुबह ट्रैक्टर और सूमो की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां से ट्रैक्टर चालक को चिकित्सकाें ने वाराणसी रेफर कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त होकर पलटी सूमो को क्रेन के माध्यम से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन



आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुरारानी गांव निवासी अब्दुल रहमान अपने परिवार के साथ सूमो से बलिया में एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पटेल ढाबा के पास सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चोरपाकला निवासी श्रवण के ट्रैक्टर का पहिया निकल गया और वह अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार से आ रही सूमो में जा लगा।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के साथ साथ सूमो भी सड़क  से नीचे कुछ दूरी पर जा गिरी। जिसमें ट्रैक्टर चालक श्रवण के साथ साथ सूमो में सवार दरकशा (30) पत्नी अब्दुल रहमान,


कुनुत फातिमा (02) पुत्री अब्दुल रहमान और गुलस्ता पत्नी फजलेहक निवासी पुरानी रानी थाना मुबारकपुर जिला आजमगढ़ भी बुरी तरह से घायल हो गए। सभी को स्थानीय लोगाें ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

श्रवण की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed