फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Illegal encroachment not removed from government lands of district panchayat

जिला पंचायत की सरकारी जमीनों से नहीं हटाया गया अवैध कब्जा

Fri, 15 Apr 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Illegal encroachment not removed from government lands of district panchayat
मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गावों और बाजारों में जिला पंचायत की जमीन अवैध तरीके से कब्जा किया गया है। जिला पंचायत से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से भू माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। कुछ दिन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने शिकायत का संज्ञान लेकर क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा, भातकोल, सोफीगंज, देवलास आदि गावों में जिला पंचायत की भूमि का जायजा लेकर इसे खाली कराने का निर्देश दिया। अभी तक आदेश पर अमल न होने से से कब्जा जमाए लोगों का हौसला बुलंद है। जिला पंचायत की कीमती जमीनें कागजातों में दर्ज हैं लेकिन तहसील क्षेत्र में कई जगह लोगों ने मकान, ट्यूबवेल, दुकान, गुमटी आदि रखकर कब्जा जमाया है। सरकारी जमीन पर कब्जा करने को लेकर कई बार वाद विवाद भी हुआ है। अवैध कब्जा का संज्ञान लेकर एक माह पूर्व जला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय समेत कार्यकारी अधिकारी ने मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के तीन स्थानों, भातकोल, देवलास, कोइरियापार, धौरहरा आदि स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। पाया कि काफी लोग जमीन पर अतिक्रमण कर काबिज हैं। जिसके बाद जमीन का सीमांकन कराकर खाली कराने का निर्देश दिया। लेकिन अभी तक निर्देश पर अमल नहीं हो सका है। इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा है कि सरकारी जमीनों पर किसी भी प्रकार का कब्जा नहीं होने दिया जाए। अवैध कब्जा खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed