फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   If the road is not repaired, we will boycott the election

सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो करेंगे चुनाव का बहिष्कार

Thu, 04 Mar 2021 09:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
If the road is not repaired, we will boycott the election
दुबारी के चौहानपुर पुरवा में टूटे मार्ग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : MAU
दुबारी। फतेहपुर मंडाव के भेड़कुल सुल्तानपुर में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग की मरम्मत कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बाढ़ में बह गई सड़क की आठ माह बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई। जबकि कई बार शिकायत की जा चुकी है। ग्रामीणों ने चेताया कि सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो वे पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

भेड़कुल सुल्तानपुर ग्राम पंचायत के पुरवा चौहानपुर के मुख्य संपर्क मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीण ज्ञानचंद यादव के नेतृत्व में एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। ज्ञानचंद्र ने कहा कि जुलाई में बाढ़ के चलते सड़क टूट गई है जिससे आवागमन बंद है। चौहानपुर पुरवा का दूसरे गांवों से संपर्क कट चुका है। कई बार प्रशासन से शिकायत की गई लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। ग्रामीणों ने चेताया कि शीघ्र ही सड़क मार्ग की मरम्मत न होने पर वह सभी ग्राम पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में बब्बन यादव, धर्मेंद्र यादव, मारकंडेय गौड़, अनिल यादव, गोविंद गौड़, रामभवन यादव, पुनित गौड़, अमरजीत गौड़, दिपांशु यादव, सचिन गौड, भूपेंद्र यादव, राजकुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed