{"_id":"67aa0b0233783c77cf066d30","slug":"idols-went-on-a-city-tour-in-the-procession-devotees-were-seen-dancing-worship-was-done-at-madiya-ghat-shiva-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News : शोभायात्रा में नगर भ्रमण पर निकली मूर्तियां, भक्त झूमते नजर आए, मड़ैया घाट शिवजी मठ में पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News : शोभायात्रा में नगर भ्रमण पर निकली मूर्तियां, भक्त झूमते नजर आए, मड़ैया घाट शिवजी मठ में पूजन
Mon, 10 Feb 2025 07:49 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 10 Feb 2025 07:49 PM IST
सार
भीटी में नौ दिवसीय पूजन कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इससे पहले शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भक्तों ने झूमकर उत्साह प्रकट किया।
विज्ञापन
शोभायात्रा के दौरान पूजन करते पुरोहित
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मऊ नगर के मड़ैया घाट शिवजी मठ भीटी में नौ दिवसीय पूजन कार्यक्रम के तहत सोमवार को शोभा निकाली गई। जिसमें शिवलिंग व श्रीराम ,जानकी,लक्ष्मण जी की प्रतिमा नगर भ्रमण पर निकली। इस दौरान महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
शोभायात्रा नगर के मड़ैया घाट से चलकर भीटी चौक,फातिमा चौराहा,गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, रोडवेज, बालनीकेतन होते हुए मड़ैया घाट पहुंची। शोभायात्रा में मूर्तियों को रथ पर रखकर नगर भ्रमण कराया गया। साथ ही सभी मंदिरों क पास मूर्तियों का पूजन भी हुआ।
विज्ञापन
इस दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते रहे। वहीं महिलाएं और युवतियां हाथों में झंडा लेकर शामिल रही। नगर भ्रमण के पश्चात प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम श्रीराम जानकी मंदिर में विधिवत पूजन अर्चन के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन
कार्यक्रम के आयोजन सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धा समर्पण सनातन के इस नव दिवसीय यज्ञ पूजन का समापन 12 फरवरी को होगा। प्रतिदिन सायंकाल 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन परिसर में किया जा रहा है।
शोभायात्रा में मुख्य रुप से प्रबंधक रामाश्रय सिंह,अवध बिहारी सिंह, राजेश सिंह, बबलू सिंह, डब्बू सिंह,गिरजा मौर्य,विजय प्रताप सिंह,कन्हैया सिंह, नन्हे सिंह, अशोक सिंह, रिंकू राय, आदि मौजूद रहे।