{"_id":"61d095eee67bd23ae214fdd2","slug":"ias-pcs-plant-will-be-ready-in-the-district-abhyudaya-coaching-will-open-soon-mau-news-vns631216456","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले तैयार होगी आइएएस-पीसीएस की पौध, शीघ्र खुलेगा अभ्युदय कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले तैयार होगी आइएएस-पीसीएस की पौध, शीघ्र खुलेगा अभ्युदय कोचिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिला मुख्यालय पर शीघ्र ही अभ्युदय कोचिंग शुरू होगी। कोचिंग सेंटर पर छात्र-छात्राएं आइएएस, पीसीएस समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क पढ़ाई कर सकेंगे। शिक्षा विभाग व जिला समाज कल्याण विभाग में समन्वय का निर्देश दिया गया है। विभाग की तरफ से प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। शीघ्र ही तारीख का ऐलान हो जाएगा। शासन से मंडल मुख्यालय आजमगढ़ में गत वर्ष अभ्युदय योजना लांच की गई थी। इसमें मंडल स्तर पर स्थापित कोचिंग सेंटर पर छात्र-छात्राएं आइएएस, पीसीएस समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क पढ़ाई कर रहे थे। वहां आनलाइन व आफलाइन मोड में पढ़ाई कराई जा रही थी। जिले से लगभग 10 हजार से अधिक छात्र कोटा सहित देश के विभिन्न महानगरों में कोचिंग करने जाते हैं।
लॉकडाउन के दौरान प्रदेश सरकार की तरफ से प्रयागराज और राजस्थान के कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग कर रहे युवाओं को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया था। योगी सरकार ने तब ही यह तय किया था कि भविष्य में जिले के युवाओं को कोचिंग के लिए अपने जिले या प्रदेश से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अब शासन के निर्देश पर जिला मुख्यालय पर भी अभ्युदय कोचिंग का संचालन होगा। इसे लेकर तैयारी तेज कर दी गई है।
नगर के शिक्षा विभाग कालोनी स्थित राजकीय पुस्तकालय में अभ्युदय कोचिंग शुरू होगी। प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है। अभ्युदय में सबसे अच्छी व्यवस्था होगी जहां पर अधिकारी अपनी सेवा देंगे। कोचिंग सेंटर के लिए विषय विशेषज्ञों का पैनल तैयार किया जा रहा है। विद्यार्थी कोचिंग सेंटर में उपस्थित होने के साथ घर बैठे वर्चुअल भी कोचिंग प्राप्त कर सकेंगे। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नया मंच प्रदान करने के साथ नई उड़ान के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
विज्ञापन
सीडीओ रामसिंह वर्मा ने बताया कि मऊ नगर के शिक्षा विभाग कालोनी स्थित राजकीय पुस्तकालय में अभ्युदय कोचिंग शुरू होगी। विद्यार्थी कोचिंग सेंटर में उपस्थित होने के साथ घर बैठे वर्चुअल नि:शुल्क कोचिंग प्राप्त कर सकेंगे। शिक्षा विभाग व जिला समाज कल्याण विभाग में समन्वय का निर्देश दिया गया है। इसकी प्रक्रिया अंतिम दौर में है।