{"_id":"68ab5a0eff879d4b5803ce0b","slug":"i-gave-the-money-received-from-four-lane-acquisition-to-my-wife-now-she-is-troubling-me-mau-news-c-295-1-mau1001-132599-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: फोरलेन अधिग्रहण में मिले पैसे पत्नी को दिए, अब परेशान कर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: फोरलेन अधिग्रहण में मिले पैसे पत्नी को दिए, अब परेशान कर रही
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर महिला एच्छिक ब्यूरो में आए मामले में की सुनवाई करते सदस्य।संवाद
मऊ। फोरलेन में जमीन निकलने पर एक बड़ी राशि मिली। उसे एक मकान पत्नी के नाम बनवाया और शेष बची 21 लाख की राशि पत्नी के नाम पर जमा कर दिया।लेकिन वो ही पत्नी साथ नहीं दे रही है।
गुहार रविवार को घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित बुजुर्ग ने परिवार परामर्श की बैठक के दौरान सदस्यों के समक्ष लगाई।
पीड़ित ने बताया कि वह पत्नी के रवैया से बेहद नाराज है, पत्नी को पैसे के लिए बेटी भड़का रही है। हालत यह है बेटी पत्नी के बाद भी मुझे इस उम्र में अकेले खाना बनाना पड़ रहा है। पैसा होते हुए बहू जिला मुख्यालय में रहती है, बेटा बाहर है। पत्नी किसी को चैन से रहने नहीं दे रही है।
उधर मामले में महिला का कहना था की पति और बहू खराब हैं। सदस्यों ने दोनों को उम्र का हवाला देकर समझाया गया लेकिन बुजुर्ग महिला ने बात नहीं मानी।
इस तरह से एक दूसरा मामला घोसी कोतवाली क्षेत्र का आया है, जहां एक व्यक्ति ने पत्नी को हर वक्त सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती है। मना करने पर दोनों में कलह होता है। इससे पहले सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चली बैठक में 101 फाईलें सामने आई, इनमें 24 मामलों का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
इसमें 6 दंपती साथ रहने को तैयार हुए, 2 मामलों में केस दर्ज किया गया। वहीं 16 फाइल बंद की गईं। 76 में अगली तारीख सात सितंबर दी गई है। परामर्श में पदाधिकारी अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, शाहिद पैरिस, मौलवी अरशद सहित अन्य शामिल रहे।