फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hygiene awareness messages fired rally

जागरूकता रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश

Thu, 25 Dec 2014 11:06 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Thu, 25 Dec 2014 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hygiene awareness messages fired rally
जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकाें के महाविद्यालयों में गुरुवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर सफाई की।
विज्ञापन


पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के भार स्थित रामअवध सिंह महाविद्यालय में चलने वाले राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक डा. अजीत कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन


कालेज के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद महाविद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा सपना पांडेय, सोनी मौर्या, वंदना सिंह, शशांक कुमार, बलवंत चौहान, अमित मौर्य, संदीप यादव ने नाटक, कविता, गीत पेश कर लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई आदि पर जागरूक करने का प्रयास किया।

 इस अवसर पर प्रेमचंद यादव, अरविंद, मनोज कुमार, डा. जयप्रकाश यादव, शिवकुमार सिंह, गिरीश सिंह आदि शामिल थे।

 इसी क्रम मेें परदहां ब्लाक के सरवां स्थित सुखराम महाविद्यालय के प्रांगण में चलने वाले सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ तहसीलदार सदर ने किया।

 इस अवसर पर अनिल सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डा. स्नेहलता, प्रेमलता रंजन, धीरेंद्र सिंह आदि शामिल थे। सूरजपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के चकविलायत दरगाह स्थित केशव माधव महाविद्यालय के प्रांगण में चलने वाले सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का उद्घाटन पूर्व प्रधानाचार्य कमलाकांत उपाध्याय ने किया।


इसी क्रम में प्रतिभा, आकांक्षा, सबा परवीन, सुधा, निशा, रीता, रिंकी ने दहेज दानव नृत्य नाटिका पेश किया। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य डा. श्रीकांत पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना सामुदायिक सेवा के माध्यम से राष्ट्र सेवा मंच है। युवा ही भावी पीढ़ी के आधार हैं।

इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी रामशब्द यादव, प्रमोद कुमार पांडेय, रमेश चंद, सूर्यकांत पांडेय, मोतीचंद, गुनराज आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed