फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Husband shot his wife after stopped to drink alcohol in mau up

यूपी: शराब पीने से रोका तो नशे में धुत पति ने पत्नी को मारी गोली, दोस्तों के साथ फरार

Sun, 07 Mar 2021 12:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 07 Mar 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
Husband shot his wife after stopped to drink alcohol in mau up
demo pic

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शनिवार की देर रात नशे में धुत पति ने पत्नी को गोली मार दी। सिर में गोली लगने से पत्नी लहूलुहान हो गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में महिला जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मधुबन थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी विजय शंकर तिवारी दो दोस्तों के साथ अपने घर पर शराब पी रहा था। पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। पत्नी की बातों से नाराज होकर पति विजयशंकर ने घर मे रखे तमंचे से पत्नी आशा तिवारी पर फायर कर दिया।
विज्ञापन


गोली पत्नी के सिर में लग गई, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना के बाद पति और उसके दोनों दोस्त मौके से फरार हो गए। गोली चलने कि आवाज सुनकर आस पास के सैकड़ों लोगो की भीड़ इकट्ठी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल मां को देख उसके बेटा और बेटी दहाड़े मारकर रोने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ राज कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने घायल पत्नी को पुलिस अभिरक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया।

चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इस कारण घायल को वाराणसी रेफर कर दिया। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed