{"_id":"574f269a4f1c1b7974108da0","slug":"how-can-survilanace-with-out-of-order-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब कैमरे से कैसे होगी निगाहबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब कैमरे से कैसे होगी निगाहबानी
मऊ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के आजमगढ़ तिराहा पर बुधवार की दोपहर पुलिस बूथ में बंद ताला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवकिंग सिस्टम योजना के तहत पुलिस विभाग आधुनिक तकनीकों से लैस हो रहा है। भविष्य में पुलिस को तकनीक से और भी सुसज्जित करने की तैयारी है। इस योजना के तहत के तहत नगर के तीन चौराहों पर सीसी टीवी कैमरा लगाया गया था। कुछ दिनों तक यह सीसीटीवी कैमरा चला भी और एक दो मामलों में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली। लेकिन इस समय तीन चौराहों पर लगे सीसी टीवी कैमरों में दो चौराहों का एक-एक खराब है जब कि सबसे अति महत्वपूर्ण स्थान पर लगे सीसी टीवी कैमरे को नगरपालिका ने ही उतरवा दिया है।
अपराधियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस होने के बाद पुलिस विभाग उन सुविधाओं से सुसज्जित होकर अपराध पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रहा है। इसके तहत वैसे तो नगर के सभी चौराहों पर सीसी टीवी कैमरा लगाने की विभाग की तैयारी है लेकिन जो एक साल पहले सीसी टीवी कैमरा लगे हैं उनमें कुछ में खराबी है तो कहीं इसे पूरी तरह बंद कर दिया गया है। एक साल पूर्व गाजीपुर तिराहे, आजमगढ़ तिराहे, संस्कृत पाठशाला पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए।
संस्कृत पाठशाला पर लगा तीन कैमरा में एक खराब है यही हाल आजमगढ़ तिराहे पर भी है। गाजीपुर तिराहे पर लगे सभी कैमरे हाल फिलहाल उतार लिए गए हैं। हाल में ही नगरपालिका द्वारा यह कैमरा उतरवाया गया है। इसके पीछे चौराहे पर होने वाले निर्माण को बताया जा रहा है।सभी चौराहों को सीसीटीवी कैमरा से करना है लैसःसीसीटीएनएस योजना के तहत लगने वाले सीसीटीवी कैमरा नगर के भीटी चौराहा, मिजाहादीपुरा, रौजाचौक, बालनिकेतन तिराहा, बलिया मोड़ सहित सभी संवेदनशील चौराहों एवं तिराहों पर लगाए जाने की शासन की मंशा है। इस संबंध में जिले से सीसीटीवी कैमरे के लिए प्रस्ताव
विज्ञापन
बनाकर शासन को भेजा भी जा चुका है लेकिन अभी तक योजना के तहत बजट स्वीकृत ना होने के चलते यह कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
आपरेटरों की भी कमी आती है आड़े हाथः पुलिस विभाग में सीसीटीवी कैमरा तो जगह-जगह लगाए जा रहे हैं लेकिन हाल फिलहाल अभी इन कैमरों को 24 घंटे आपरेट कर उस पर नजर रखने की व्यवस्था नहीं है।ताकि अचानक किसी घटना के होने या किसी बदमाश द्वारा कोई अपराध कारि कर भागने पर उसे पकड़ा जा सके।