{"_id":"675e7880a4e0a9173b0b4425","slug":"household-destroyed-fire-terrible-accident-wedding-house-loss-of-lakhs-fire-department-not-pick-up-phone-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : फायर ब्रिगेड पहुंच जाता तो नहीं होता बड़ा नुकसान, आग से गृहस्थी खाक; शादी वाले घर में हुआ भीषण हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : फायर ब्रिगेड पहुंच जाता तो नहीं होता बड़ा नुकसान, आग से गृहस्थी खाक; शादी वाले घर में हुआ भीषण हादसा
Sun, 15 Dec 2024 12:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:05 PM IST
सार
Mau News : मऊ के सरवा छावनी गांव स्थित एक मकान में आग लगने के बाद यहां अफरातफरी मच गई। हर कोई आग को बुझाने में लग गया। दूसरी तरफ, दमकल विभाग के लोगों ने फोन तक नहीं उठाया, इसे लेकर भुक्तभाेगी परिवार में आक्रोश है। लाखों की क्षति होने के बाद उन्होंने कहा कि समय रहते अगर फायर ब्रिगेड पहुंच जाता तो स्थित पर जल्द काबू पाया जा सकता था।
विज्ञापन
आग लगने की घटना के बाद सब कुछ हो गया खाक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के सरवा छावनी गांव में सोमवार की सुबह अज्ञात कारणों से घर में आग लगने से गृहस्थी के समान सहित कई अन्य सामान जलकर राख हो गया। परिजनों का कहना है कि आग की लपट उठने के बाद लगातार फायर ब्रिगेड को फोन किया गया, वहां से कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
गनिमत रही कि जब घर में आग लगी तो परिवार के एक दिन पहले दुल्हन के विदा होकर आने के बाद भोज की तैयारी कर रहे थे।
थाना क्षेत्र के सरवा छावनी गांव निवासी ओम प्रकाश सिंह के बेटे अरुण की कोपागंज बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान थी। बीते दिनों अरुण में दुकान बंद करने के बाद सभी सामान को लाकर घर पर रख दिया था। एक दिन पहले अरुण की दुल्हन गोरखपुर से विदा होकर ससुराल आई थी।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह परिवार सहित सभी रिश्तेदार घर के बाहर ही भोज की तैयारी में जुटे थे। सुबह करीब सात घर से धुआं निकलता देख आज पड़ोस के लोगों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जब तक घर ले लोग कुछ समझ पाते तब तक आग की लपटें तेज हो गईं और पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन
घर वालों ने बताया कि आग लगने के बाद से लगातार करीब आधे घंटे तक पर मिनट को सूचित किया गया पर कोई जवाब नहीं मिला। ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि अज्ञात कारणों से घर में आग लगने से करीब 7:50 क्विंटल गेहूं, 3:50 क्विंटल चावल, फ्रिज, वाशिंग मशीन, सिलाई मशीन, 12 सीलिंग और टेबल फैन, इनवर्टर बैटरी, फर्नीचर सहित पर कई सामान जलकर राख हो गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सबमर्सिबल से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया।